Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में मिले 106 कोरोना पॉजिटिव, अस्पतालों में अफरा-तफरी

Ranchi Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को 433 कोरोन पॉजिटिव केस मिले हैं। यह एक दिन में अबतक मिले मरीजों के मामले में अबतक सबसे अधिक आंकड़ा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 09:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 02:13 PM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में मिले 106 कोरोना पॉजिटिव, अस्पतालों में अफरा-तफरी
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में मिले 106 कोरोना पॉजिटिव, अस्पतालों में अफरा-तफरी

रांची, जेएनएन। Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को 433 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। यह एक दिन में अबतक मिले मरीजों के मामले में अबतक सबसे अधिक आंकड़ा है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 106 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि जमशेदपुर में दो, सरायकेला में 2, धनबाद में एक और रांची में एक कोरोना संक्रमितों समेत कुल 6 कोरोना मरीजों की आज मौत हो गई। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या जहां 6200 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 74 पर पहुंच गया। आज 107 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्‍त भी हुए हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को मिले कोरोना मरीजों में रांची में 106, पाकुड़ में 65, गढ़वा में 39, गोड्डा में 35, लातेहार में 19, साहिबगंज में 17, धनबाद में 16, सरायकेला में 12, प सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा में 11-11, जमशेदपुर में 10, लोहरदगा में 08, देवघर व पलामू में 7-7, कोडरमा व गुमला में 5-5, खूंटी व बोकारो में 2-2 और दुमका, सिमडेगा में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।

मंगलवार को झारखंड में मिले रिकॉर्ड 433 कोरोना संक्रमित

  1. रांची : 106
  2. पाकुड़ : 65
  3. गढ़वा : 39
  4. गोडडा : 35
  5. लातेहार : 19
  6. साहिबगंज : 17
  7. धनबाद : 16
  8. सरायकेला : 12
  9. चतरा : 11
  10. ग‍िर‍िडीह : 11
  11. हजारीबाग : 11
  12. रामगढ़ : 11
  13. प स‍िंहभूम : 11
  14. पूर्वी स‍िंहभूम : 10
  15. लोहरदगा : 08
  16. देवघर : 07
  17. पलामू : 07
  18. गुमला : 05
  19. कोडरमा : 05
  20. बोकारो : 02
  21. खूंटी : 02
  22. दुमका : 01
  23. स‍िमडेगा : 01

झारखंड में मंगलवार को 69 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए

  1. हजारीबाग मेें 21
  2. ग‍िर‍िडीह में 20
  3. प स‍िंहभूम में 11
  4. कोडरमा में 10
  5. रामगढ़ में 10
  6. दुमका में सात
  7. देवघर में चार
  8. सरायकेला में तीन
  9. बोकारो में दो
  10. गोड्डा में एक
  11. पलामू में एक

इधर सूबे के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग में संक्रमण के बाद यहां सीमित सैंपल जांच हाे रही है। मंगलवार को यहां 458 सैंपल की जांच की गई। इनमें 423 निगेटिव और 35 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज यहां मिले सभी नए मामले राजधानी रांची से संबद्ध हैं। इधर राज्‍य में आज कोरोना संक्रमण से कुल चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो मौत जमशेदपुर तथा दो मौत सरायकेला खरसावां में हुई है। ये सभी मरीज जमशेदपुर के टाटा मेडिकल अस्‍पताल, टीएमएच में भर्ती थे। आज के 6 मौत के साथ राज्‍य में अबतक कोरोना से 74 जानें जा चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.