Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज 127 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 271 मामले; जानें ताजा हाल

Coronavirus Ranchi News Update झारखंड में शनिवार को 271 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। रांची में आज 127 कोरोना मरीज मिले हैं। आज 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:59 AM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज 127 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 271 मामले; जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज 127 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 271 मामले; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में शनिवार को 271 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। रांची में आज 127 कोरोना मरीज मिले हैं। राज्‍य में आज 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। आज के ताजा मामलों में रिम्‍स के प्रख्‍यात न्‍यूरो सर्जन सीबी सहाय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि रिम्‍स में भर्ती 60 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। पलामू में 26, रामगढ़ में 6, गढ़वा में 4 तथा रांची के दूसरे इलाके में 27 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

loksabha election banner

आज रांची के रिम्‍स में 1006 सैंपल की जांच की गई। इसमें 873 निगेटिव और 123 पॉजिटिव मिले। इधर राज्‍य में आज 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जमशेदपुर में दो और एक कोरोना मरीज की सरायकेला में मौत हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 95 पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज अबतक 271 मामलों की पुष्टि हुई है। जबक रांची में सबसे अधिक 127 पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोराेना से एक दिन में 9 मौत, जमशेदपुर में 4 की गई जान; जानें अबतक का हाल

झारखंड में शनिवार को मिले 271 कोरोना संक्रमित, 09 मौत

  1. रांची : 127
  2. पलामू : 26
  3. लोहरदगा : 14
  4. रामगढ़ : 06
  5. गढ़वा : 04

सरायकेला- खरसावां जिले में करोना से चौथी मौत

सरायकेला-खरसावां ज़िले में भी मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है,जो आदित्यपुर से शुरू हुआ है। जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में शनिवार को जिले की चौथी मौत हो चुकी है। चौथी मौत सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के व्यक्ति की हुई है। 51 साल के आदित्यपुर निवासी को 15 जुलाई को टीएमएच में भरती कराया गया था। वह 20 जुलाई को कोरोना पोजिटिव पाया गया था। उनका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम को उनकी मौत हो गयी।  सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भुषण बरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि  सरायकेला-खरसावां जिले में यह चौथी मौत हुई है। इससे पहले आदित्यपुर के दस माह के बच्ची, खरसावां के एक युवक व निनडीह की मौत हुई थी। अब आदित्यपुर के व्यक्ति की इलाज के दौरान करोना से मौत हो गयी। उन्होने बताया कि इलाज के दौरान स्वाब सैंपल लेकर जांच करने पर युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि उसे अन्य बीमारी भी थी। अबतक  जिले चार लोगों की मौत हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.