Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज फिर 61 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Ranchi Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शनिवार को 275 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रांची से कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 05:48 PM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज फिर 61 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज फिर 61 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शनिवार को 275 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 61, गिरिडीह में 23, देवघर में 18, चतरा में 17, लातेहार में 16, धनबाद में 14, पूर्वी सिंहभूम में दस, कोडरमा में 11,  रामगढ़, बोकारो तथा गुमला में नौ-नौ, साहिबगंज में छह, गढ्वा में पांच, दुमका, पाकुड़, पलामू तथा हजारीबाग तथा प. सिंहभूम में तीन-तीन, गोडडा तथा जामताड़ा, सिमडेगा, लोहरदगा में दो-दो, खूंटी तथा सरायकेला में एक-एक मरीज मिले। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5385 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

बताया गया कि रिम्‍स, रांची में शनिवार को कुल 451 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 387 निगेटिव और 53 केस पॉजिटिव मिले हैं। यहां से रिम्‍स में 11 और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम से 19 मामले सामने आए। आज के ताजा मामलों में कोडरमा में 8, चतरा में 7, रामगढ़ में 6, सरायकेला में 6, पाकुड़ में 5, लोहरदगा में 5 और पलामू में 2 कोरोना मरीज की पहचान हुई है।

इधर रिम्स के लैब में टेक्‍नीशियन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 1000 - 1200 सैंपल की जगह आज सिर्फ 451 सैंपल की जांच की गई। रिम्स अधीक्षक ने कहा कि लैब बंद रहने के कारण रविवार से 2 दिन न के बराबर जांच होगी। कुछ सैंपल एक्स्ट्रैक्ट्रेक्शन किए गए थे, आज सिर्फ उनकी जांच की गई है।

शनिवार को झारखंड में मिले 275 कोरोना पॉजिटिव 

  1. रांची में 61
  2. गिरिडीह में 23
  3. देवघर में 18
  4. चतरा में 17
  5. लातेहार में 16
  6. धनबाद में 14
  7. कोडरमा में 11
  8. पूर्वी सिंहभूम में 10
  9. रामगढ़ में नौ
  10. बोकारो में नौ
  11. गुमला में नौ
  12. साहिबगंज में छह
  13. गढ़वा में पांच
  14. दुमका में तीन
  15. पाकुड़ में तीन
  16. पलामू में तीन
  17. हजारीबाग में तीन
  18. प. सिंहभूम में तीन
  19. गोडडा में 2
  20. जामताड़ा में 2
  21. सिमडेगा में 2
  22. लोहरदगा में दो
  23. खूंटी में 1
  24. सरायकेला में 1

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.