Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज 198 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 420; जानें ताजा हाल

Ranchi Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 420 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 198 कोरोना केस मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:44 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 02:47 PM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज 198 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 420; जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज 198 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 420; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 420 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 198 कोरोना केस मिले हैं। आज के ताजा मामलों में धनबाद में 33, जमशेदपुर में 30, पलामू में 20, रामगढ़ में 09 और लोहरदगा में 3 नए मामले सामने आए हें। आज के 229 कोरोना मरीजों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या 6990 पर पहुंच गई है। आज राज्‍य में 2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। अबतक यहां 79 कोरोना संक्रमित जान गंवा चुके हैं।

loksabha election banner

इधर रांची के रिम्‍स में गुरुवार को कुल 896 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 729 निगेटिव और 163 केस पॉजिटिव मिले हैं। यहां से रिम्‍स में 57, आइडीएसपी रांची में 77, पलामू में 20 और रामगढ़ में 9 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्‍य सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को अबतक 240 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 126 कोरोना मरीज आज स्‍वस्‍थ हुए हैं। आज 2 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

एसिम्प्टोमैटिक कोविड पेशेंट के लिए देव कमल अस्पताल तैयार, 2400 रुपये प्रति मरीज/दिन देने होंगे

गुरुवार, दिनांक 23 जुलाई को रांची के रातू रोड स्थित देवकमल अस्पताल को कोविड मरीजों की देखभाल एवं इलाज हेतु चालू कर दिया गया है। शुरुआती तौर पर वहां 45 बेड की सुविधा तैयार की गई है। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की देखभाल के लिए वहां मौजूद रहेंगे। उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार कोविड संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए प्रयासरत है। देवकमल अस्पताल के इस प्रयास में कोविड मरीजों की देखभाल के लिए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

इन नम्बरों पर किया जा सकता है संपर्क

9204055638, 7549000111, 9204055641

डेडिकेटेड 45 बेड कोविड संक्रमित मरीजों के लिए तैयार

देवकमल अस्पताल प्रबंधन टीम ने बताया कि वहां सेपरेट कमरे की भी व्यवस्था की गई है। जिसके लिए 4000 रुपये/दिन की दर तय की गई है। कोई भी कोविड संक्रमित मरीज दाखि‍ले के लिए अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर सकता है एवं अस्पताल के डॉक्टर, चिकित्साकर्मियों की देख रेख में रह सकता है। जो भी मरीज़ खुद के इलाज़ के लिए आना चाहते हैं वो नीचे लिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, और अपना कोविड (COVID)  का सर्टिफिकेट लेकर सीधे वहां पहुच सकते हैं। हमारे कर्मचारी 24 घंटे उस अस्पताल में रहेंगे। अगर किसी को कुछ परेशानी होती है या किसी प्रकार की इमरजेंसी दिखती है तो जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर कोविड (COVID)  अस्पताल में भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है।

विधानसभा व ईडी दफ्तर भी सील, पुलिस मुख्यालय में तीसरे दिन भी काम नहीं

कोरोना का बढ़ता संक्रमण अब राज्य के कई महत्वपूर्ण दफ्तरों तक भी पहुंच चुका है। गुरुवार को झारखंड विधानसभा को 27 जुलाई तक के लिए और ईडी दफ्तर को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। वहीं, कई पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय तीन दिनों से सील है। यहां लगातार तीसरे दिन भी कामकाज नहीं हो सका। डीजीपी सहित सभी अन्य पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय नहीं गए। जो कर्मचारी पहुंचे भी तो उन्हें सूचना दी गई कि पुलिस मुख्यालय फिलहाल बंद है और कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ सैनिटाइजेशन हो रहा है।

सूचना मिलने के बाद सभी कर्मचारी वापस हो गए।  पुलिस मुख्यालय में अब तक 24 पुलिसकर्मी-पदाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं पूरे राज्य में  274 पुलिसकर्मी-पदाधिकारी संक्रमित हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा 23 ऐसे पुलिसकर्मी व पदाधिकारी हैं, जो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी तरह रांची सिविल कोर्ट के एक कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद तीन दिनों के लिए सिविल कोर्ट को बंद कर दिया गया। इन सभी दफ्तरों में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।

झारखंड में गुरुवार को मिले 420 कोरोना पॉजिटिव, 2 कोरोना मरीजों की मौत

  1. रांची : 198
  2. धनबाद : 33
  3. जमशेदपुर : 30
  4. पलामू : 20
  5. रामगढ़ : 09
  6. लोहरदगा : 03


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.