गो एयरवेज का विमान रद, कई विलंब से पहुंचे
रांची : सोमवार को दिल्ली में घना कोहरा के कारण गो एयरवेज के दिल्ली-रांची विमान को रद क
रांची : सोमवार को दिल्ली में घना कोहरा के कारण गो एयरवेज के दिल्ली-रांची विमान को रद करना पड़ा। दिल्ली से रांची आनेवाली अन्य चार विमान एक घंटा से ज्यादा विलंब से रांची पहुंचे। लो विजिविलिटी के कारण विमान संख्या जी 8-237 को दिल्ली से उड़ान भरने की अनुमति नही मिली। गो एयरवेज एयरलाइंस द्वारा इस विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को सुबह साढ़े नौ बजे विमान रद होने की सूचना दे दी गई थी।
कुछ यात्रियों को शाम के विमान से दिल्ली भेजा गया। जो यात्री अगले दिन यात्रा करना चाहते थे, उन्हें इसकी सुविधा दी गई। जो यात्रा नहीं करना चाहते थे, उन्हें टिकट का पूरा पैसा वापस किया गया।
विस्तारा का दिल्ली-रांची 3 घंटे, इंडिगो का दिल्ली-रांची 2 घंटे, गो एयरवेज एक घंटा 35 मिनट, एयर इंडिया का दिल्ली-रांची विमान एक घंटा विलंब से रांची पहुंचा। यात्रियों को विमान आने की इंतजार में रांची एयरपोर्ट पर समय बिताना पड़ा।