Move to Jagran APP

Smart City Leadership Award: रांची को मिला स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड, भारत सरकार ने की घोषणा

Smart City Leadership Award Ranchi News बेहतर कार्य कुशलता व वित्तीय प्रबंधन की बदौलत इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट 2020 में रांची स्मार्ट सिटी को अवार्ड मिला। योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 10:20 AM (IST)
Smart City Leadership Award: रांची को मिला स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड, भारत सरकार ने की घोषणा
Smart City Leadership Award योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर है।

रांची, जासं। भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने India Smart Cities Award Contest (ISAC) अवार्ड 2020 की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन की छठी वर्षगांठ के मौके पर इस अवार्ड की घोषणा की है। इस बार स्मार्ट सिटी रांची को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से स्मार्ट सिटी मिशन की छठी वर्षगांठ के मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की मौजूदगी में आइएसएसी अवार्ड 2020 की घोषणा की गई है।

loksabha election banner

रांची स्मार्ट सिटी को यह अवार्ड इसके बेहतर कार्य कुशलता, वित्तीय प्रबंधन एवं उपयोगिता के एवज में मिला है। गौरतलब है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर है। तो दूसरी तरफ राज्यों की श्रेणी में झारखंड प्रथम स्थान पर है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कई बार रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रशंसा की है।

साथ ही उन्होंने पूर्व में आश्वस्त भी किया है कि स्मार्ट सिटी रांची जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित होगी और इसके विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन और दिशा निर्देश रांची स्मार्ट सिटी को प्राप्त होता रहता है।

पीएम आवास योजना की वर्षगांठ के मौके पर 75 लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के चतुर्थ घटक के छठी वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को राजधानी रांची में 75 लाभुकों को उनके प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी समेत नगर निगम के कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे। तुपुदाना में आयोजित हुए कार्यक्रम में आसपास के 8 लाभुकों को इनके प्रधानमंत्री आवास में प्रवेश कराया गया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने पौधारोपण का भी काम किया। इसके अलावा राजधानी के विभिन्न वार्डों में लाभुकों को उनके आवास में प्रवेश दिलाया गया। गौरतलब है कि रांची में लगभग साढ़े 7000 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए गए हैं। इसके अलावा धुर्वा के लाइट हाउस प्रोजेक्ट में पौधरोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.