IRCTC Indian Railways: अब सासाराम तक जाएगी रांची-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस, यहां देखें टाइमिंग Good News
रांची-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तारीकरण अब सासाराम रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। बुधवार से यह ट्रेन रांची से डेहरी ऑन सोन होते हुए सासाराम रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
रांची, जेएनएन। रांची-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तारीकरण अब सासाराम रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। बुधवार से यह ट्रेन रांची से डेहरी ऑन सोन होते हुए सासाराम रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यात्रियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए रेलवे ने सात सामान्य कोच की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि बुधवार से ट्रेन संख्या-18635 (रांची-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस) रांची से सासाराम तक जाएगी और गुरुवार से ट्रेन संख्या-18636 (डेहरी ऑन सोन-रांची एक्सप्रेस) सासाराम स्टेशन से खुलेगी।
रांची-डेहरी ऑन सोन-रांची एक्सप्रेस में पहले कुल 10 कोच थे। इनमें दो शयनयान कोच, सात सामान्य कोच व एक चेयर कार की सुविधा उपलब्ध थी। अब रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस में कुल 12 कोच होंगे। अर्थात सात सामान्य कोच की जगह अब नौ सामान्य कोच होंगे। रेलवे अधिकारी ने बताया कि रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान करेगी। 19:12 टोरी से, 23:20 बजे डेहरी ऑन सोन से प्रस्थान कर 23:55 बजे सासाराम पहुंचेगी।
इसी प्रकार, सासाराम-रांची एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार से 03:35 बजे सासाराम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 04:00 बजे डेहरी ऑन सोन से व 08:12 बजे टोरी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर 10:05 बजे रांची पहुंचेगी।