Move to Jagran APP

3 Tablighi Jamaat Women Pregnant: क्‍वारंटाइन सेंटर में ही गर्भवती हुईं 3 में से 2 तब्लीगी महिलाएं, देखें जांच रिपोर्ट

3 Tablighi Jamaat Women Pregnant क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती हुईं तब्‍लीगी जमात की महिलाओं पर आपदा प्रबंधन कानून और एपेडेमिक एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 05:57 AM (IST)
3 Tablighi Jamaat Women Pregnant: क्‍वारंटाइन सेंटर में ही गर्भवती हुईं 3 में से 2 तब्लीगी महिलाएं, देखें जांच रिपोर्ट

रांची, [दिलीप कुमार]। 3 Tablighi Jamaat Women Pregnant राजधानी रांची के खेलगांव क्वारंटाइन सेंटर में तब्लीगी जमात की 3 महिलाओं के गर्भवती होने संबंधित दैनिक जागरण में छपी खबर पर रांची जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है। रांची उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि जांच पदाधिकारी अपर समाहर्ता की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह आदेश दिया गया है।

loksabha election banner

खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर के इंसिडेंट कमांडर को कहा गया है कि वे इस कांड में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराएं और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई करें। अब इस पूरे प्रकरण में खेलगांव थाने में तब्लीगी जमात के आरोपित महिला-पुरुषों के विरुद्ध एपेडेमिक डिजीज एक्ट (संशोधन) अधिनियम-2020 का उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें : क्‍वारंटाइन में शारीरिक संबंध: 3 तब्‍लीगी गर्भवती महिलाओं पर FIR का आदेश, जांच से उठा पर्दा; पढ़ें पूरी खबर

यहां देखें, क्‍या है रांची प्रशासन की जांच रिपोर्ट में

  • दो महिलाएं क्वारंटाइन अवधि में गर्भवती हुईं
  • तीसरी महिला का गर्भ क्वारंटाइन से कुछ समय पूर्व का
  • क्वारंटाइन सेंटर के लिए बने नियम-कानून का उल्लंघन
  • शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया

गौरतलब है कि दैनिक जागरण में खेलगांव क्वारंटाइन सेंटर में तब्लीगी जमात की 3 महिलाओं के गर्भवती होने खबर छपने पर मची हलचल के बाद रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने एडिशनल कलक्टर (अपर समाहर्ता) को जांच का आदेश दिया था। हालांकि एडिशनल कलेक्टर का तबादला हो गया था, बावजूद दूसरे पद पर स्थानांतरण से पूर्व मामले की उन्होंने जांच की और अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन तीन विदेश तब्लीगी महिलाओं के गर्भवती होने की बात सामने आई है, उनमें से दो क्वारंटाइन अवधि में गर्भवती हुईं। यह पूरी तरह क्वारंटाइन सेंटर के लिए बने नियम-कानून का उल्लंघन है। यहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। तीसरी महिला के बारे में प्रशासन की रिपोर्ट है कि उसका गर्भ क्वारंटाइन से कुछ समय पूर्व का है।

पहले से ही वीजा व लॉक डाउन उल्लंघन का है केस

रांची में 17 विदेशी नागरिकों के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में वीजा व लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज है। ये विदेशी नागरिक 30 मार्च को खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजे गए थे, जहां से 20 मई को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेजे गए थे। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार पहुंचते ही मेडिकल जांच के दौरान महिलाएं गर्भवती मिली थी।

इस दौनान जब इन गर्भवती महिलाओं से पूछताछ की गई तो उनलोगों ने खेलगांव क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती होने की बात स्वीकारी। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। सभी विदेशी तब्‍लीगी जमाती 21 जुलाई को जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से ये रांची में ही रह रहे हैं, केस खत्म होने तक इन्हें भारत छोड़कर अपने देश लौटने की इजाजत नहीं है। 

केंद्र ने कर दिया है वीजा रद

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में आए सभी विदेशी तब्लीगी जमातियों का वीजा रद कर दिया है। उनपर टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। झारखंड में भी सबसे पहले मलेशिया की तब्लीगी जमात की महिला ही कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थी, जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.