Move to Jagran APP

मुश्किल में NDRF जवानों का साथ देगी रांची की महिलाओं की बनाई सोलर लैंप, जानें विस्‍तार से

Jharkhand Samachar Ranchi News ओरमांझी ब्लॉक के महिलाओं की स्वयं सहायता समूह की ओर से इस सोलर लैंप का निर्माण किया गया है। यह सोलर लैंप 5 से 6 घंटे तक उजाला कर सकता है। रांची के उपायुक्‍त ने एनडीआरएफ की टीम को 4000 सोलर लैंप दिए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 12:12 PM (IST)
मुश्किल में NDRF जवानों का साथ देगी रांची की महिलाओं की बनाई सोलर लैंप, जानें विस्‍तार से
Jharkhand Samachar, Ranchi News रांची डीसी ने एनडीआरएफ को सोलर लैंप दिए।

रांची, जासं। Jharkhand Samachar, Ranchi News आपदा के समय लोगों के जानमाल की हिफाजत के लिए अपनी जान खतरे में डालने वाले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में झारखंड की महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। आपदा के समय दुर्गम क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार जवानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए एनडीआरएफ की टीम को 4000 सोलर लैंप दिए गए हैं।

loksabha election banner

बिजली की व्यवस्था ना होने की स्थिति में जवान इसका इस्तेमाल कर मुश्किल इलाकों में उजाला कर सकेंगे। रांची जिला प्रशासन के तहत संचालित रांची की रोशनी प्रोजेक्ट के तहत ओरमांझी ब्लॉक की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की ओर से इस सोलर लैंप का निर्माण किया गया है। यह सोलर लैंप 5 से 6 घंटे तक लगातार उजाला कर सकता है। इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सीएसआर सहयोग के तहत सहायता देकर सोलर लैंप का उत्पादन कराया जा रहा है।

इससे एक तरफ जहां महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं दूसरी तरफ देश में मुश्किल के समय यह काम आने वाली योजना है। एनडीआरएफ की टीम की ओर से इस सोलर लैंप का इस्तेमाल पूरे देश भर में आपात परिस्थितियों के दौरान किया जाएगा। एनडीआरएफ की टीम को यह सोलर लैंप रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने अपने हाथ से सौंपी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाएं मौजूद रहीं।

सामूहिक प्रयास से देश की सुरक्षा का लक्ष्‍य पूरा हो रहा : छवि रंजन

रांची के उपायुक्‍त छवि रंजन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि रांची की महिलाओं के द्वारा तैयार किया गया सोलर लैंप एनडीआरएफ के जवानों के काम आ सकेगा। जिस मुश्किल हालात में जवान काम करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए प्रकाश की व्यवस्था का होना अत्यंत आवश्यक है। यह सोलर लैंप इस कार्य में उनकी मदद करेगी। सोलर लैंप के निर्माण के लिए मैं विशेष रूप से अपनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देता हूं। इसके साथ ही इस कार्य में सहयोग के लिए इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड के प्रति आभार प्रकट करता हूं। सामूहिक प्रयास से एक साथ नारी सशक्तिकरण और देश की सुरक्षा का लक्ष्य पूरा हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.