Coronavirus Update: कोविड-19 की जांच को स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर, रांची में 5 स्थानों पर सैंपल कलेक्शन
Ranchi Coronavirus Update रांची में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे। जांच के लिए नाम पता थाना का नाम मोबाइल नंबर सहित सभी जानकारी सही-सही दर्ज कराना सभी के लिए आवश्यक है।
रांची, जासं। कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। बुधवार को 5 जगहों पर बनाए गए टेस्टिंग सेंटर में सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जाएगा। सभी सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक सैंपल कलेक्शन का कार्य होगा।
इन सेंटर्स पर लोग कोविड-19 जांच हेतु अपना स्वाब सैंपल जमा करवा सकते हैं। जांच के लिए नाम, पता, थाना का नाम, मोबाइल नंबर सहित सभी जानकारी सही-सही दर्ज कराना आवश्यक है। कोविड-19 की जांच के लिए टेस्टिंग सेंटर पर स्वाब सैंपल देने आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अतिआवश्यक है। साथ ही लोगों से टेस्टिंग सेंटर पर शारीरिक दूरी एवं अन्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी अपील की गई है ताकि संक्रमण का खतरा कम हो।
इन जगहों पर बनाए गए हैं स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर
1. जिला स्कूल, शहीद चौक, रांची।
2. रामलखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर।
3. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा।
4. जगन्नाथपुर क्लब, गोल चक्कर, धुर्वा।
5. तरुण विकास मध्य विद्यालय, महादेव टोली, चुटिया।
778 लोगों के सैंपल की जांच, 63 पॉजिटिव मरीज मिले
रांची जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर पर लोगों की कोविड-19 जांच कराई। कुल छह जगहों पर बनाए गए टेस्टिंग सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक सैंपल कलेक्शन किया गया। 778 लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिए। इनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इन स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर पर लिए सैंपल
1. जिला स्कूल - 170
2. स्वागत बैंक्वेट हॉल, हरमू - 78
3. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर - 143
4. डोरंडा कॉलेज - 155
5. जगन्नाथपुर क्लब, धुर्वा - 175
6. तरुण विकास मध्य विद्यालय, चुटिया - 57