Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 951 कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में सर्वाधिक मामले

Ranchi Coronavirus Update रांची शहर के 20 सेंटरों में मास रैपिड एंटीजन टेस्टिंग ड्राइव चला। इसमें 298 संक्रमित मिले।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 08:24 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 08:27 AM (IST)
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 951 कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में सर्वाधिक मामले
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 951 कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में सर्वाधिक मामले

रांची, जासं। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच मंगलवार को राजधानी रांची में कोरोना विस्फोट हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों से अब तक के सर्वाधिक 951 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को जमशेदपुर में 630 संक्रमित मिले थे। रांची जिला में मंगलवार को रैपिड एंटीजन मास टेस्टिंग ड्राइव का सफल संचालन किया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 स्थानों पर सैंपल कलेक्शन का कार्य किया गया।

loksabha election banner

पूरे जिले में 6943 सैंपल कलेक्ट किए गए। इनमें 298 मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा सदर अस्पताल में भी 194 सैंपल जांच के लिए दिए गए थे। रिम्स के लैब से भी 45 संक्रमित की पुष्टि हुई है। इनमें रिम्स के 2 चिकित्सक व 3 नर्स और 27 अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीज शामिल है।

सभी को ट्रेस करते हुए कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। मास ड्राइव, रिम्स व सदर के अलावा मंगलवार को निजी जांच घरों से भी 500 से अधिक पॉजिटिव मामले मिले हैं। इधर, सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने बताया कि एक साथ 951 मामले मिलने से मरीजों को ट्रेस करना चुनौती साबित होगा। लेकिन पूरी कोशिश रहेगी कि 24 घंटे के भीतर सभी को ट्रेस कर कोविड केयर सेंटर पहुंचाया जा सके।

60 संक्रमित हुए स्वस्थ

शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 60 संक्रमित मरीजों ने मंगलवार को कोरोना को मात दे दी है। कोरोना को मात देने वालों में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी स्वस्थ हुए। मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इन जांच केंद्रों से कलेक्ट किए गए इतने सैंपल

01. सीएमपीडीआइ, रांची - 375

02. जिला स्कूल - 308

03. स्वागत बैंक्वेट हॉल - 200

04. रामलखन यादव कॉलेज - 354

05. डोरंडा काॅलेज - 314

06. क्राउन पब्लिक स्कूल - 128

07. वेयर हाउस, कांके - 387

08. प्रखंड कार्यालय, रातू - 368

09. राज्य जलछाजन प्रषिक्षण केन्द्र, नगड़ी - 323

10. बुनियादी स्कूल, प्रखंड कार्यालय नामकुम के पास - 608

11. सीएचसी, सिल्ली - 329

12. सीएचसी, अनगड़ा - 442

13. सीएचसी पिस्का ओरमांझी - 506

14. 10+2 हाई स्कूल, सोसई आश्रम, मांडर - 206

15. बॉयज मिडिल स्कूल, बेड़ो - 310

16. बीर बुद्धुभगत इंटर कॉलेज, चान्हो - 286

17. अनुमंडल अस्पताल, बुंडू - 230

18. सीएचसी लापुंग - 300

19. सीएचसी, तमाड़ - 425

20. सीएचसी, सोनाहातू - 350


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.