Ranchi Coronavirus News: 6 चिकित्सक समेत रांची में मिले 257 कोरोना संक्रमित, एक की मौत
Ranchi Coronavirus News रांची के सुखदेव नगर इलाके के मरीज की कोरोना से मौत हो गई है। रविवार को डोरंडा बरियातू रातू रोड धुर्वा कांके इलाके से संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रांची, जासं। Ranchi Coronavirus News Update राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मौत का सिलसिला भी जारी है। रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों से 257 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि रिम्स में भर्ती सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के एक संक्रमित की मौत भी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रिम्स के छह चिकित्सक भी संक्रमित हुए हैं। सभी संक्रमित मरीज के क्लोज कॉन्टैक्ट में थे। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सैंपल की जांच की गई थी। इसके बाद रविवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों के अलावा रिम्स की दो स्टाफ नर्स, सुरक्षाकर्मी और विभिन्न वार्डों में भर्ती करीब ढाई दर्जन मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जूनियर डॉक्टरों के संक्रमित होने की संख्या 100 से अधिक हो चुकी है, वहीं नर्स और अन्य कर्मियों को मिलाकर 200 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इधर, रिम्स के अलावा रेलवे के पीआरओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल किसी तरह के लक्षण नहीं होने के कारण उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्थिति गंभीर होने पर रेलवे के अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
सुखदेव नगर इलाके की 55 वर्षीय संक्रमित की इलाज के दौरान मौत
इधर, रिम्स के कोविड वार्ड में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। 55 वर्षीय संक्रमित महिला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू की रहने वाली थी। चिकत्सकों ने बताया कि महिला हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। 22 अगस्त की सुबह 4 बजे गंभीर स्तिथि में इसे रिम्स लाया गया था। रविवार की सुबह इसे अचानक हार्ट अटैक आया और सुबह 7 बजे इसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा इसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
इन इलाकों से मिले संक्रमित
डोरंडा
बरियातू
रातू रोड
धुर्वा
कांके
रिम्स