Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव, सिविल कोर्ट के 7 कर्मी भी संक्रमित

Ranchi Coronavirus News वार्ड में भर्ती मरीज में संक्रमण की पुष्टि के बाद नर्स का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 12:52 PM (IST)
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव, सिविल कोर्ट के 7 कर्मी भी संक्रमित
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव, सिविल कोर्ट के 7 कर्मी भी संक्रमित

रांची, जासं। Ranchi Coronavirus News Update राजधानी में सोमवार को 62 पॉजिटिव मामले मिले। नये संक्रमित मरीजों में रिम्स के वरीय चिकित्सक भी शामिल हैं। इसके अलावा एक नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नर्स ड्यूटी के दौरान संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में रही थी। वार्ड में भर्ती मरीज में संक्रमण की पुष्टि के बाद नर्स का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्होंने सदर अस्पताल में ट्रू नेट में जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके अलावा रांची के रातू रोड, कोकर, धुर्वा, हटिया, डोरंडा, बरियातू, हरमू आदि स्थानों से नए मरीज मिले हैं।

loksabha election banner

सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार सहित सात कर्मी कोरोना संक्रमित

सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार मनीष कुमार सिंह समेत और सात कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक रांची सिविल कोर्ट के एक जज समेत 13 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। संक्रमित कर्मचारियों को इलाज के लिए सर्ड के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यक्ष्मा आरोग्यशाला के अधीक्षक व उनकी पत्नी ने जीती कोरोना से जंग, ड्यूटी पर जुटे

इटकी स्थित यक्ष्मा आरोग्यशाला के अधीक्षक डॉ रंजीत प्रसाद और उनकी पत्नी ने बीते दिनों कोरोना का मात दे दी। कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय में योगदान भी दे दिया। संक्रमण के 15 दोनों में ही उन्होंने संक्रमण से छुटकारा पाया। डॉ रंजीत प्रसाद ने बताया कि अभी भी वे छाती में दर्द महसूस करते हैं। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में लैब के कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। इसलिए पहले लैब को दुरुस्त करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.