Ranchi Corona Update: रांची में कोरोना से आज 14 मौतें, फिर मिले 1076 पॉजिटिव केस; जानें ताजा हाल
Ranchi Corona Update झारखंड में कोरोना ने आतंक मचा दिया है। आज एक ही दिन में 21 संक्रमितों की मौत हो गई। राजधानी रांची में 14 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई। रविवार को रांची में 1076 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Ranchi Corona Update झारखंड में कोरोना ने आतंक मचा दिया है। आज एक ही दिन में 21 संक्रमितों की मौत हो गई। राजधानी रांची में 14 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई। रविवार को रांची में 1076 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। रविवार को पूरे झारखंड में 2,296 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 362 संक्रमित तथा दुमका में 128 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। राज्य के दूसरे जिलों में सौ से कम संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को राज्य में कुल 21 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में से 14 कोरोना मरीज रांची के हैं। आज जमशेदपुर में 4, धनबाद, गोड्डा और पाकुड़ में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।24 घंटे के भीतर 635 कोरोना मरीज पूरे राज्य में स्वस्थ भी हुए।