Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में शुक्रवार को 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में 25 नए मामले सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 04:46 AM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में शुक्रवार को 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में 25 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों में पाकुड़ में 17, लोहरदगा में 14, साहिबगंज में 5, धनबाद में 8, हजारीबाग में 13 तथा पलामू में 3, गढ़वा में 08, गिरिडीह में 03 और जमशेदपुर में 21 और दुमका में एक कोरोना मरीज शामिल हैं। आज रांची के रिम्‍स से 34 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3518 पर पहुंच गया है। राज्‍य में कोरोना से अबतक 23 मौतें हुई हैं।

loksabha election banner

उपयोग हो चुके मास्क, ग्लव्स को 72 घंटे पेपर बैग में रखने की सलाह

उपयोग किए गए मास्क या ग्लव्स को कचरे में डालने से पहले उसे कम से कम 72 घंटे पेपर बैग में छोड़ देना चाहिए। इसके बाद ही उसे कचरे में फेंकना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह माना जाता है कि किसी सतह पर कोरोना का वायरस अधिकतम 72 घंटे तक ही जीवित रह सकता है। साथ ही कचरे में डालने से पहले उसे काट देना चाहिए ताकि कोई उसका उपयोग नहीं कर सके। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर जारी संशोधित गाइडलाइन में इसकी सलाह दी गई है। केंद्र के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसे लागू करने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। 

केंद्र ने यह एडवाइजरी क्वारंटाइन सेंटरों तथा होम क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए भी जारी की है। होम क्वारंटाइन में रह रहे संभावित मरीजों तथा संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों द्वारा उत्पन्न बायो मेडिकल वेस्ट जैसे मास्क, ग्लव्स, सीरिंज या बेकार दवा आदि को पीले रंगे के बैग में अलग रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे बैग की व्यवस्था नगर निकाय द्वारा की जाएगी। निकायों द्वारा अधिकृत कचरा संग्रहकर्ता के पास भी इसके लिए अलग से पीले रंग का बैग या कंटेनर रहेगा और उनके द्वारा इसे सीबीडब्ल्यूटीएफ (कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल फैसिलिटी) आपरेटर को सौंपा जाएगा।

एडवाइजरी के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर में सामान्य कचरों का उठाव नगर निकायों द्वारा अधिकृत संग्रहकर्ता द्वारा किया जाएगा, लेकिन बायो मेडिकल वेस्ट वहां अलग से पीले रंग के बैग में रखा जाएगा। क्वारंटाइन सेंटर के जिम्मेदार पदाधिकारी सीबीडब्ल्यूटीएफ ऑपरेटर को उसके संग्रह करने के लिए बुलाएंगे।

झारखंड में शुक्रवार को मिले 156 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची : 25
  2. जमशेदपुर : 21
  3. पाकुड़ : 17
  4. चतरा : 14
  5. धनबाद : 08
  6. पश्चिम सिंहभूम : 14
  7. लोहरदगा : 14
  8. हजारीबाग : 13
  9. पलामू : 03
  10. गढ़वा : 08
  11. गिरिडीह : 03
  12. साहिबगंज : 05
  13. कोडरमा : 05
  14. लातेहार : 02
  15. रामगढ़ : 02
  16. गोड्डा : 01
  17. दुमका : 01

आज रिम्‍स की जांच में 34 पॉजिटिव मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.