Move to Jagran APP

Coronavirus in Ranchi: रांची में आज मेदांता के डॉक्टर समेत 6 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल

Ranchi Corona News झारखंड में 47 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज जमशेदपुर में 21 और राजधानी रांची में 6 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 05:02 AM (IST)
Coronavirus in Ranchi: रांची में आज मेदांता के डॉक्टर समेत 6 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल
Coronavirus in Ranchi: रांची में आज मेदांता के डॉक्टर समेत 6 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Corona Cases झारखंड में 47 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज जमशेदपुर में 21 और राजधानी रांची में 6 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज अभी तक 34 कोरोना संक्रमित स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। ताजा मामलों के साथ राज्‍य में संक्रमितों का आंकड़ा 2750 पर पहुंच गया है। शनिवार को मिले कोरोना मरीजों में जमशेदपुर में 21, रांची में 6, धनबाद में 4, पश्चिम सिंहभूम में 3, पलामू में 3, देवघर, सरायकेला और हजारीबाग में 2-2, बोकारो, लोहरदगा, पाकुड़ और गिरिडीह में एक मरीज मिले हैं। आज जमशेदपुर में 14, धनबाद में 11 और पलामू में 06 कोरोना संक्रमितों को संक्रमण मुक्‍त होने के बाद अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया।

loksabha election banner

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर समेत मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

राजधानी रांची में शनिवार को कोरोना के छह पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। इसमें से एक मेदांता अस्पताल का डॉक्टर है। वहीं अन्य एक संक्रमित ओरमांझी के चकला की रहने वाली है, क्लोज कॉन्टैक्ट के आधार पर सैंपल टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं एक हटिया का रहने वाला है और तीन रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती मरीज है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मेदांता अस्पताल में लगातार कोरोना के संक्रमित मरीज मिले है। जिसके बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर स्टाफ व चिकित्सको की भी जांच की गई, जिसमें से एक चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं संक्रमित मिली महिला शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में मिली संक्रमित की रिश्तेदार है। यह संक्रमित के सीधे संपर्क में थी। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ज आधार पर इसके सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद शनिवार को इसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बताते चले कि उक्त महिला के सैंपल की जांच सदर अस्पताल के ट्रूनेट मशीन में की गई है। जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर संक्रमण की पुष्टि की गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि लगातार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जल्द से जल्द दो तीन दिनों के भीतर संक्रमित मिले सभी के क्लोज कॉन्टैक्ट की ट्रेसिंग कर सैंपल कलेक्शन की जाएगी। वहीं अन्य मरीज हटिया का रहने वाला है। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर प्राइवेट लैब में जांच कराई गई। जिसके रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

एक मेदांता में बाकी रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट

मेदांता अस्पताल के चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें वहीं कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। जबकि बाकी सभी मरीजों को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि दो पहले से ही रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। और एक मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में भर्ती मरीज में पुष्टि हुई है।

झारखंड में आज मिले 47 कोरोना संक्रमित

  1. जमशेदपुर में 21
  2. रांची में 6
  3. धनबाद में 4
  4. पलामू में 3
  5. पश्चिम सिंहभूम में 3
  6. हजारीबाग में 2
  7. देवघर में 2
  8. सरायकेला में 2
  9. बोकारो में एक
  10. गिरिडीह में एक
  11. लोहरदगा में एक
  12. पाकुड़ में एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.