Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में एक ही दिन में 40 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 189; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में सोमवार को 189 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 40 पॉजिटिव केस मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 09:14 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 05:18 AM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में एक ही दिन में 40 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 189; जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में एक ही दिन में 40 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 189; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Corona News झारखंड में सोमवार को 189 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 40 पॉजिटिव केस मिले हैं। आज के ताजा मामलों में हजारीबाग में 39, रामगढ़, देवघर और पाकुड में 20-20, कोडरमा में 6, धनबाद व गढ़वा में 5-5, गिरिडीह, जमशेदपुर, लोहरदगा में 4-4, साहिबगंज, गोड्डा, पलामू, चतरा और सिमडेगा में 2-2, जामताड़ा, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम तथा खूंटी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज मिले 181 कोरोना मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4013 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

पुलिस, डॉक्टर समेत रांची से मिले 40 पॉजिटिव केस, 23 इलाकों में संक्रमण

राजधानी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। सोमवार को एक दिन में अधिकांश 40 पॉजिटिव मामले एक साथ आए है। इनमें पुलिस प्रशासन से लेकर अस्पताल के डॉक्टर तक शामिल है। संक्रमण का दायरा सीमित क्षेत्रों से बढ़कर 23 अलग अलग इलाकों तक पहुंच गया है। कई ऐसे भी इलाके है जहां से कंटेनमेंट जोन हटने के काफी दिनों बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक मामले पुलिस कंट्रोल और पुलिस लाइन से मिले है। पुलिस कंट्रोल से 5 संक्रमित और पुलिस लाइन से 3 कर्मी संक्रमित हुए हैं।

इसके अलावा रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी से एक, बारियातू से 3, जीपीओ से 2, टाटीसिलवे से 1, आरसीएच कार्यालय से 1 पॉजिटिव मामले मिले है। वहीं निजी अस्पताल मेडिका में भर्ती 3 मरीज, आलम हॉस्पिटल में भर्ती 2 मरीज, सैमफोर्ड में भर्ती 3 मरीजों में संक्रमण की पहचान हुई है। सभी को कोविड अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में जिला प्रशासन की हुई हालत खराब

इधर, एक साथ 40 पॉजिटिव मामले मिलने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने में जिला प्रशासन की हालत खराब हो गई। कई संक्रमित का फोन नहीं लगा, कईयों ने गलत पता लिखाया था। कई के घर ढूंढते ढूंढते सुबह हो गई। लगातार थोड़ी थोड़ी देर में कोविड मरीज अस्पताल पहुंचते रहे।

राजधानी रांची में यहां इतने मिले संक्रमित

  1. बारियातू - 3
  2. चाबियान, आरा - 1
  3. चर्च रोड - 1
  4. दीपा टोली - 1
  5. डॉक्टर्स कॉलोनी - 1
  6. जीपीओ रांची - 2
  7. हरमू - 1
  8. हल्हुंदू - 1
  9. इटकी - 1
  10. कडरू पुल - 1
  11. कांके - 1
  12. खेलगांव - 1
  13. मोराबादी - 2
  14. ओरमांझी - 1
  15. पुलिस कंट्रोल - 5
  16. पुलिस लाइन - 3
  17. रांची - 1
  18. रातू रोड - 1
  19. आरसीएच ऑफिस - 1
  20. रिम्स कैंपस - 1
  21. सापरोम - 1
  22. टाटीसिलवे - 1
  23. सैमफोर्ड हॉस्पिटल - 3
  24. मेडिका हॉस्पिटल - 3
  25. आलम हॉस्पिटल - 2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.