Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज फिर मिले 60 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 291

Ranchi Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शुक्रवार को 291 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रांची में 60 संक्रमित मिले रिम्‍स से 31 नए मामले सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 05:43 PM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज फिर मिले 60 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 291
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज फिर मिले 60 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 291

रांची, जेएनएन। Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शुक्रवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 60 नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर, गुरुवार को कोरोना संक्रमित रिकार्ड आठ मरीजों की मौत के बाद शुक्रवार को भी चार मरीजों की मौत हो गई। रांची में रिम्स में इलाजरत रामगढ़ के एक मरीज तथा रांची के पारस अस्पताल में भर्ती बेड़ो के एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था और वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा था। वहीं जमशेदपुर के टीएमएच में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी इस मरीज को किडनी की समस्या समेत मधुमेह व कई अन्य बीमारियां थीं।

loksabha election banner

शुक्रवार को 291 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रांची के रिम्‍स से 31 नए मामले सामने आए हैं। आज सबसे अधिक 57 नए मामलों की पुष्टि चतरा में हुई है। आज गढ़वा में 23, साहिबगंज में 18, पश्चिम सिंहभूम में 16, लातेहार में 14, बोकारो में 13 और रामगढ़ में 5 संक्रमितों की पहचान की गई है। आज कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत जमशेदपुर के टीएमएच में हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 48 पर पहुंच गई है। आज के 291 कोरोना पॉजिटिव के साथ राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार 5096 पर पहुंच गया है।

झारखंड में 291 कोरोना संक्रमित मिले शुक्रवार को

  • चतरा : 57
  • रिम्‍स, रांची : 31
  • गढ़वा : 23
  • साहिबगंज : 18
  • पश्चिम सिंहभूम : 16
  • लातेहार : 14
  • बोकारो : 13
  • रामगढ़ : 05

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.