Ranchi Corona Update: रांची में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 35; जानें ताजा हाल
Ranchi Corona Cases झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज धनबाद में 6 जमशेदपुर में 8 हजारीबाग 5 गढ़वा में 4 और रांची में 3 कोरोना मरीज मिले।
रांची, जेएनएन। Ranchi Corona News झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज धनबाद में 6, जमशेदपुर में 8, हजारीबाग 5, गढ़वा में 4 और रांची में 3 कोरोना मरीज मिले। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2525 पर पहुंच गया है। आज साहिबगंज और पाकुड़ में 2 नए मामले सामने आए हैं। बोकारो, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और दुमका में आज एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।
लातेहार और जामताड़ा में अब सभी मरीज हो गए स्वस्थ
राज्य में कोरोना के मरीज लगातार वायरस को शिकस्त देते हुए ठीक हो रहे हैं। बुधवार को भी 47 मरीज स्वस्थ हुए। इधर, जांच में तेजी आने के कारण 35 नए संक्रमित की पहचान भी हुई। इनमें से अधिसंख्य की ट्रेवल हिस्ट्री है। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में आठ, धनबाद में छह, हजारीबाग में पांच, गढ़वा में चार, रांची, साहिबगंज तथा पाकुड़ में दो-दो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, दुमका, गोड्डा, बोकारो में एक-एक नए संक्रमित की पहचान हुई।
राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 579
वहीं, पूर्वी सिंहभूम तथा गुमला में 11-11, बोकारो में सात, जामताड़ा में पांच, देवघर तथा लातेहार में चार-चार, पलामू, रामगढ़ में दो, सिमडेगा तथा रांची में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। लातेहार में अब सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 579 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल मामले 2525 हो गए हैं जिनमें 1931 स्वस्थ हो चुके हैैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 76 फीसद से भी अधिक हो गई है।
झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमित मिले
- धनबाद : 06
- पूर्वी सिंहभूम : 08
- हजारीबाग : 05
- गढ़वा : 04
- रांची : 03
- साहिबगंज : 02
- पाकुड़ : 02
- गुमला : 01
- लोहरदगा : 01
- दुमका : 01
- गोड्डा : 01
- बोकारो : 01