Move to Jagran APP

Coronavirus Ranchi: रांची में आज 20 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 154; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में मंगलवार को 154 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें जमशेदपुर में 45 धनबाद में 31 और राजधानी रांची में 20 मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 07:52 AM (IST)
Coronavirus Ranchi: रांची में आज 20 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 154; जानें ताजा हाल
Coronavirus Ranchi: रांची में आज 20 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 154; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में मंगलवार को 154 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें जमशेदपुर में 45, धनबाद में 31 और राजधानी रांची में 20 मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 3015 पर पहुंच गया है। धनबाद में आज 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्‍या 22 पर पहुंच गई है। आज रामगढ़ में 28, हजारीबाग में 6, पाकुड़ में 5, लोहरदगा में 3, पलामू में 2 और देवघर, गढ़वा, लातेहार व सिमडेगा में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। आज 36 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त होकर स्‍वस्‍थ हो गए हैं।

loksabha election banner

झारखंड में मंगलवार को मिले 154 कोरोना पॉजिटिव

  1. जमशेदपुर : 45
  2. रामगढ़ : 28
  3. धनबाद : 31
  4. रांची : 20
  5. कोडरमा : 07
  6. हजारीबाग : 06
  7. पाकुड़ : 05
  8. लोहरदगा : 03
  9. लातेहार : 01
  10. गढ़वा : 01
  11. सिमडेगा : 01
  12. देवघर : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.