Move to Jagran APP

Coronavirus Ranchi: रांची में आज 4 पुलिसकर्मी, 2 गर्भवती महिला समेत 10 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में फिर से 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 09:07 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:40 AM (IST)
Coronavirus Ranchi: रांची में आज 4 पुलिसकर्मी, 2 गर्भवती महिला समेत 10 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Coronavirus Ranchi: रांची में आज 4 पुलिसकर्मी, 2 गर्भवती महिला समेत 10 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में फिर से 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जमशेदपुर में 12 कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। आज मिले ताजा मामलों में धनबाद में 7, हजारीबाग में 4, चतरा में 3, लोहरदगा में 2 और पलामू में एक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2861 पर पहुंच गया है। इधर कोरोना संक्रमण से मुक्‍त होने वाले 23 मरीजों को भी सोमवार को कोविड अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज किया गया है। आज जमशेदपुर में 6, लोहरदगा में 4, देवघर और कोडरमा में 3-3, गुमला में 2 और गिरिडीह, पाकुड़, पलामू और हजारीबाग में में एक-एक मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे।

loksabha election banner

लालू को सुरक्षा दे चुके पुलिसकर्मी समेत 3 सिपाही कोरोना पॉजिटिव

राजधानी रांची में अब पुलिस का पेशा भी कोरोना से अछूता नहीं है। कोरोना वॉरियर के रूप में सेवा दे चुके पुलिसकर्मियों के ऊपर अब कोरोना हावी हो रहा है। सोमवार को रांची से 4 पुलिसकर्मी और दो महिलाएं सहित कोरोना के 6 नए संक्रमित मिले है। इन संक्रमितों में से एक सुखदेव नगर थाने का पुलिसकर्मी है। कुछ दिनों पूर्व इनकी ड्यूटी रिम्स के पेइंग वार्ड में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सुरक्षा में लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 15-20 दिन पूर्व उक्त पुलिसकर्मी वहां से छुट्टी में अपने गांव चला गया था। तीन दिन पहले ही वह रांची पहुंचा। इस दौरान जांच के लिए सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। चिकित्सकों के अनुसार लालू प्रसाद यादव को इससे कोई खतरा नहीं है। कयास लगाई जा रही है कि पुलिसकर्मी अपने गांव में संक्रमित हुआ होगा। वापस लौटने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

2 गर्भवती महिलाओ में भी संक्रमण की पुष्टि

इधर, तीन और संक्रमित हिंदपीढ़ी थाने से मिले है। इनमे एक महिला पुलिसकर्मी और दो कंप्यूटर स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। देखा जाए तो अब धीरे धीरे रांची के सभी पुलिस थाने संक्रमित होने लगे है। इससे पहले शनिवार को भी रांची के 5 पुलिस थाने से 6 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं दूसरी ओर अन्य दो महिलाएं भी कोरोना संक्रमित मिली है। दोनों ही महिलाएं गर्भवती हैं। एक महिला 28 साल की है, जो हटिया की रहने वाली है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरी 24 वर्षीय महिला हिल व्यू हॉस्पिटल में बीते 3 जुलाई को भर्ती हुई थी।

झारखंड में 46 कोरोना पॉजिटिव की पहचान सोमवार को

  1. जमशेदपुर : 12
  2. रांची : 10
  3. धनबाद : 07
  4. हजारीबाग : 04
  5. सरायकेला : 04
  6. चतरा : 03
  7. कोडरमा : 02
  8. लोहरदगा : 02
  9. पलामू : 01
  10. लातेहार : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.