रांची के व्यवसायी विनोद नेमानी का कोरोना से निधन, व्यापारियों में शोक की लहर
रांची के व्यवसायी विनोद नेमानी का गुरूवार की सुबह मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। इससे पहले 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 17 मई को उनकी अचानक तबियत खराब होने पर मेडिका अस्पताल में रेफर किया गया।
रांची, जासं । रांची के व्यवसायी विनोद नेमानी का गुरूवार की सुबह मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। इससे पहले 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 17 मई को उनकी अचानक तबियत खराब होने पर मेडिका अस्पताल में रेफर किया गया। विनोद नेमानी एक सफल व्यवसायी होने के साथ समाजसेवक भी थे। उनके द्वारा लगातार शहर में लोक सेवा के कई प्राकल्पों में मदद की जा रही थी। साथ ही वो जेसिया उपाध्यक्ष भी थे।
जेसिया अध्यक्ष फिलिप्स मेथ्यू ने बताया कि उनका असमय जाना रांची के व्यापारी वर्ग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके द्वारा युवा उद्यमी और व्यापारियों को जेसिया के माध्यम से लगातार प्रोत्साहन और मार्गदर्शन दिया जा रहा था। वहीं झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष दीपक मारू ने कहा कि विनोद नेमानी की मृत्यु से पूरे व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है। विनोद नेमानी का चैंबर के साथ पूरा संबंध रहा है। साथ ही, उनका मेरे साथ व्यक्तिगत संबंध रहा है। संक्रमण की वजह से उनका जाना दुखद है।