Move to Jagran APP

रांची के कारोबारी अश्विनी राजगढ़िया ने दिल्ली में की आत्महत्या की कोशिश

रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी अश्विनी राजगढ़िया ने शुक्रवार को आत्महत्या की कोशिश की। वे दिल्ली में थे। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे ठीक हैं। तनाव के कारण ज्यादा मात्रा में नींद की गोली खा ली जिससे उनकी तबियत काफी बिगड़ गई।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 04:30 PM (IST)
रांची के कारोबारी अश्विनी राजगढ़िया ने दिल्ली में की आत्महत्या की कोशिश
मुफ्त एंबुलेंस सेवा जिंदगी मिलेगी दुबारा के फाउंडर एवं रांची के कारोबारी अश्वनी राजगढ़िया ने आत्महत्या की कोशिश की।

रांची,जासं। रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी अश्विनी राजगढ़िया ने शुक्रवार को आत्महत्या की कोशिश की। वे दिल्ली में थे। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे ठीक हैं। बताया जा रहा है तनाव के कारण ज्यादा मात्रा में नींद की गोली खा ली, जिससे उनकी तबियत काफी बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को उनके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अश्विनी राजगढ़िया की गिनती राजधानी के सफल व्यवसायी के साथ समाजसेवी के रूप में भी होती है।

loksabha election banner

वे हरमू रोड में राजगढ़िया स्पेशलिटी केयर के ओनर के साथ राजगढ़िया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं। जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के कार्यों के कारण उनकी अलग पहचान बनी। फाउंडेशन लोगों को निश्शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था कराता है। कोरोना काल में जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन ने बेहतरीन सेवा कार्य किये।

इधर, अश्विनी राजगढ़िया के एक नजदीकी ने बताया कि बीते दिनों लालपुर में एक केस को लेकर वे काफी परेशान थे। लालपुर के देबुका नर्सिंग होम के संचालक डा. सुरेश देबुका ने 40 लाख रुपये ठगी की प्राथमिकी लालपुर थाने में दर्ज कराई थी। डाक्टर ने आरोप लगाया था कि अश्विनी राजगढ़िया ने 2018 में तुपुदाना स्थित अपनी 14 डिसमिल जमीन बेचने की बात कही थी। इसके एवज में 40 लाख रुपये दिये। लेकिन अश्विनी ने वादा तोड़ते हुए किसी और के साथ जमीन का एग्रिमेंट कर लिया। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया था।

मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा : डा. सुरेश देबुका

देबुका नर्सिंग होम के संचालक डा. सुरेश देबुका ने कहा कि अश्विनी राजगढ़िया के आत्महत्या के प्रयास मामले में मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। मेरे साथ जमीन के नाम पर तीन साल पहले ठगी हुई। बारबार पैसे मांगने के बाद भी जब नहीं मिले तो मजबूरन मैंने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेरे पास कानून का रास्ता अपनाने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचा था। भगवान अश्विनी को लंबी उम्र दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.