जामताड़ा को हरा रांची बनी चैंपियन
रांची ने जमाताड़ा को बालक वर्ग में लगातार दो सेटों में 21-7 21-7 अंकों पराजित किया।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची ने जमाताड़ा को बालक वर्ग में लगातार दो सेटों में 21-7, 21-7 अंकों से पराजित कर झारखंड राज्य सेपकटकरा प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। फिरायालाल पब्लिक स्कूल एवं मुरी की टीम तिसरे स्थान पर रही। रविवार को जेएससीए स्टेडियम परिसर में संपन्न प्रतियोगिता में छह जिलों की टीमों ने भाग लिया।
बालिका वर्ग में धनबाद की टीम ने सिल्ली को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। रांची की टीम तीसरे स्थान पर रही। झारखंड सेपकटकरा के अध्यक्ष उदय साहू, उपाध्यक्ष मनोज महतो, प्रियदर्शी अमर, असीम साहू, विद्याधर, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय किस्पोट्टा, वाहिद अली ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवम मेडल प्रदान किए। रांची जिला एथलेटिक्स टीम आज होगी रवाना
जागरण संवाददाता, रांची। तिरुपति में आयोजित अखिल भारतीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रांची की टीम मंगलवार को रवाना होगी। टीम के खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का ओरिजनल सर्टिफिकेट लेकर जाना है।
टीम : सोनम कुमारी, लावण्या सिंह, मंजूषा तिग्गा, केशव कुमार, समीर उराव, बिराज तिग्गा, अरविंद बास्के, तौसिफ अंसारी, स्वप्निल। कोच-नरेश कुजूर, मैनेजर- अल्पना कुमारी हटिया में राइफल क्लब का हुआ शुरू
जागरण संवाददाता, रांची : हटिया में सोमवार को द रांची राइफल क्लब का उद्घाटन जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार ने किया। मौके पर भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, क्लब के महासचिव सचिन कुमार सिंह ,आरएन सिंह, रूपेश कुमार, संतोष प्रसाद, तूलिका बर्म्मन, राकेश सिंह, अजय कुमार, संदीप नायक, आनंद कुमार सिंह , सुनील कुमार आदि उपस्थित थे । 15 स्वर्ण के साथ रांची की टीम ओवरऑल दूसरे स्थान पर
जागरण संवाददाता, रांची : बोकारो में संपन्न झारखंड राज्य क्यूरुगी और पूमसे सब जूनियर व सीनियर ताइक्वाडो प्रतियोगिता में रांची की टीम ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही। रांची टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूमसे वर्ग में 6 स्वर्ण पदक और क्योरूगी वर्ग में 9 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीते पूमसे वर्ग के फाइनल राउंड में मो. मोदस्सर खान, अविनाश राम और अशोक कुमार दास ने 8.9 अंक के साथ, अनुज उरांव, चंदन कुमार और शाहरुख नवाज़ ने 8.2 अंक के साथ, रिद्धि पारिक ने 8.5 अंक के साथ, दृश्यल पारिक ने 8.3 अंक, प्रीतम कुमारी ने 8.7 और एम सिंह व एस प्रवीण की जोड़ी ने 8.9 अंक के साथ अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं क्यूरुगी
आयुष लोहरा, रोशन कुमार, माही शर्मा, अमृता कुमारी, सखी बागर, जय, धानमुनी, बबीता कुमारी और संजना (सभी स्वर्ण), प्रत्यक्ष, शलभ, श्याम अरविंद, रागिनी कुमारी, कशिश, परमेश्वरर, आयुषी, इंद्राणी कुमारी और सिया मिश्रा (सभी रजत), हिमाद्री शेखर दास, रोशन उराव और रोशन कुमार (तीन कांस्य) पदक जीते। शोकफ का विशेष कराटे शिविर में बच्चों ने लिया भाग
जागरण संवाददाता, रांची :
शोतोकान कराटे डो फेडरेशन (शोकफ) के तत्वावधान में एकदिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन मंगलवार को लटमा, हटिया, स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में राची जिला के विभिन्न शोकफ कराटे प्रशिक्षण केंद्रों के बच्चे से लेकर युवा कराटेकारों ने भाग लिया। शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर सेन्सी मानस सिन्हा द्वारा विशेष प्रशिक्षण एवं ग्रेडेशन लिया गया। इसमें इनका सहयोग सेंसी सुदीप शाहदेव, सेंसी भोला ओहदार और सेंपाई वेद सुबीर ने किया। विभिन्न क्यू वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कराटेकार आनंद केरकेट्टा, सावन कुमार शाह, हंसिका मिश्रा, स्वरीत शेखर, सत्यम रजक और अनुष्का प्रिया को सेंसी मानस सिन्हा द्वारा मेडल प्रदान किया । इस मौके पर रेखा घोष, कुणाल कुमार, मनीषा रानी वैष्णवी प्रिया आदि उपस्थित थे।