Move to Jagran APP

Eid 2020: कुरैशी मुहल्ला के फैसल खान के गर्दन में मारी गोली

डोरंडा में प्रतिबंधित मांस बेचने के विवाद में गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। यहां भीड़ जुटाकर मांस की बिक्री के दौरान विक्रेता पक्ष में विवाद के बाद गोली चली।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 04:17 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 05:52 PM (IST)
Eid 2020: कुरैशी मुहल्ला के फैसल खान के गर्दन में मारी गोली
Eid 2020: कुरैशी मुहल्ला के फैसल खान के गर्दन में मारी गोली

रांची, जासं। डोरंडा के कुरैशी मोहल्ला में रविवार की देर रात गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस गोलीबारी में मोहम्मद फैसल पिता फिरोज कुरैशी नाम का युवक घायल हो गया। युवक के गर्दन में गोली लगी है। बताया जा रहा है डोरंडा के कुरैशी मोहल्ला में प्रतिबंधित मांस बेचने के विवाद में गोलीबारी हुई। वहां प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही रही। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और एक पक्ष के अपराधी ने पिस्टल निकालकर फैसल को गोली मार दी। जिससे फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों ने ही उसे डोरंडा अस्पताल पहुंचाया, वहां से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद परिजन लेकर रिम्स चले गए। देर रात गोलीबारी से घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर डोरंडा थाने की पुलिस कुरैशी मोहल्ला पहुंची और छानबीन की। पुलिस को गोलीबारी करने वाले युवक का पता चल चुका है, उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

धड़ल्ले से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की बिक्रीडोरंडा में रविवार की रात धड़ल्ले से प्रतिबंधित मांस की बिक्री हो रही थी। इससे डोरंडा थाने की पुलिस पूरी तरह से अनजान रही। जबकि बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर डोरंडा के कुरैशी मोहल्ला में गोवंशीय पशु के मांस की बिक्री की जा रही थी। बड़ी संख्या में खरीदार भी जुटे थे। इसी बीच विक्रेता पक्ष के लोगों का विवाद हुआ और गोलीबारी की घटना हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि लॉकडाउन की सख्ती के बावजूद डोरंडा इलाके में गोवंश के पशुओं की तस्करी कर कैसे पहुंचाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.