Move to Jagran APP

भाजपा नेता राहुल सिंह पर युवती ने लगाए संगीन आरोप, शादी के नाम पर बनाता रहा शारीरिक संबंध

Love Affair भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रहे राहुल सिंह पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। रविवार को युवती ने कोतवाली थाने में राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोपित को संगठन से निष्कासित कर दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 05:39 PM (IST)
भाजपा नेता राहुल सिंह पर युवती ने लगाए संगीन आरोप, शादी के नाम पर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Love Affair: भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

रांची, जासं। Love Affair भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रहे राहुल सिंह पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। रविवार को युवती ने कोतवाली थाने में राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर,पार्टी ने दावा किया है कि प्राथमिकी दर्ज होने के चार दिन पहले ही आरोपित को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात 2016 में मारवाड़ी कालेज में संगठन की बैठक में हुई थी। इसके बाद आरोपित ने उसका नंबर मांगा।

loksabha election banner

इसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हुई। आरोपित ने पीडि़ता को शादी के लिए प्रपोज किया। पीडि़ता तैयार हो गई। फिर शादी का झांसा देकर उसने यौन शोषण किया। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। आरोपित के दोस्त विवेक सिंह पर गर्दन काटने की धमकी देने का आरोप है। यह भी कहा गया है कि पीडि़ता ने इस मामले में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी। इसके बाद उन्हें धमकी दी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीडि़ता के अनुसार आरोपित राहुल सिंह अधिकतर घूमाने ले जाता था। पुरी और नेतरहाट भी ले गया। घूमने के दौरान रात में होटल में एक ही कमरे में ठहरता था। शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। वहीं, बहन की शादी के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। पीडि़ता ने राहुल सिंह, विवेक सिंह, कुश साहू पर आरोप लगाया है। राहुल सिंह भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी रहा है। विवेक सिंह प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य था। जबकि कुश साहू इनका दोस्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.