रांची के अरगोड़ा में बेटी की शादी के लिए एक लाख का कर्ज लिया, नहीं चुका पाया ताे कर ली खुदकुशी
Jharkhand Crime News राजधानी रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) क्षेत्र स्थित अशोक नगर (Ashok Nagar) के गेट नंबर 6 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक का नाम फूलचंद यादव (Phoolchand Yadav) है।
रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Crime News : राजधानी रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) क्षेत्र स्थित अशोक नगर (Ashok Nagar) के गेट नंबर 6 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक का नाम फूलचंद यादव (Phoolchand Yadav) है। वह उमा भवन गेस्ट हाउस (Uma Bhawan Guest House) में कुक था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दी है।
साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूला
मृतक फूलचंद यादव बुढ़मू थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव का रहने वाला था। रविवार की रात आठ बजे फूलचंद यादव फोन कर परिवार के सभी सदस्यों से बारी-बारी से बात की। इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली।
दरवाजा खुलने के बाद फंदे से झूलते हुए पाए गए
सुबह जब गेस्ट हाउस में लोग काम करने आए तो गेस्ट हाउस का दरवाजा बंद था। जिसके बाद इस घटना की सूचना पर अरगोड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह से दरवाजे खुलवाए। दरवाजा खुलने के बाद फूलचंद यादव फंदे से झूलते हुए पाए गए।
कर्ज चुकता नहीं कर पाने की वजह से थे परेशान
मृतक की पत्नी ने पुलिस वालों को बताया कि एक बेटी की शादी में उन्होंने एक लाख रुपये का कर्ज लिया। कर्ज चुकता नहीं कर पाने की वजह से परेशान थे। संभावना है कि इसी परेशानी में आत्महत्या कर ली।