एयरपोर्ट यूनियन का चुनाव कल
रांची : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यूनियन (गैर कार्यपालक) का चुनाव सात फरवरी को ह
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 07:00 PM (IST)
रांची : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यूनियन (गैर कार्यपालक) का चुनाव सात फरवरी को होगा। रांची एयरपोर्ट की ओर से दो मान्यता प्राप्त यूनियन मैदान में उतरे हैं। जो कि एयरपोर्ट अथॉरिटी एम्पलाई यूनियन और इंडियन एयरपोर्ट कामगार यूनियन हैं। चुनाव एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल परिसर में रिजनल लेवल कमीश्नर सेंट्रल की देखरेख में संपन्न होगा। मतदान सुबह साढ़े छह बजे से रात आठ बजे तक होगा। रांची एयरपोर्ट के 57 नन एग्जिक्यूटिव कर्मचारी मतदान करेंगे। मतगणना उसी दिन रात आठ बजे के बाद होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें