Move to Jagran APP

70 फीसद ग्रोथ के साथ रांची एयरपोर्ट देश में नंबर वन : जयंत सिन्हा

रांची : विमानन क्षेत्र में झारखंड लगातार तरक्की कर रहा है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ग्रोथ रेट में नंबर वन है। ग्रोथ रेट 70 फीसद है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 09:57 AM (IST)
70 फीसद ग्रोथ के साथ रांची एयरपोर्ट देश में नंबर वन : जयंत सिन्हा
70 फीसद ग्रोथ के साथ रांची एयरपोर्ट देश में नंबर वन : जयंत सिन्हा

रांची : विमानन क्षेत्र में झारखंड लगातार तरक्की कर रहा है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ग्रोथ के मामले में देश का नंबर-एक बन गया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्रोथ रेट 70 फीसद रहा है। शनिवार को राची एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबंधित करते हुए नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया में विनिवेश होगा, तब भी वह स्वतंत्र और भारतीय कंपनी ही रहेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2014 में रांची एयरपोर्ट से केवल 11 विमानों का परिचालन होता था। यहां से लगभग साढ़े छह लाख यात्री आवाजाही करते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने इनमें इजाफ हुआ है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में विमान की संख्या बढ़कर 27 होने के साथ ही यात्रियों की संख्या

18 लाख हो गई है। बेहतर व्यवस्था व सुविधा से यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों से रांची की हवाई कनेक्टिविटी हुई है। 2014 में रांची से 11 विमान उड़ान भरता था, वर्तमान में केवल दिल्ली के लिए 12 उड़ानें हैं।

-एयरपोर्ट को मिलेगा जमीन-

जयंत सिन्हा ने कहा की रांची एयरपोर्ट जल्द ही 152 एकड़ जमीन उपलब्ध होगा। मंत्रालय से बातचीत चल रही है। एयरपोर्ट के ठीक सामने का 27 एकड़ जमीन भी मिलेगी। जिसमें नया टर्मिनल, मल्टी कार पार्किंग, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, रेस्टोरेंट का निर्माण होगा।

- ट्रेन से सस्ता हुआ हवाई सफर

अब ट्रेन से सस्ता हवाई सफर हो गया है। प्रधानमंत्री के सपने अनुरूप,अब हवाई चप्पल वाले भी हवाई सफर करेंगे। रांची एयरपोर्ट पर भी ऐसा हो रहा है।

-झारखंड की कला संस्कृति को मिल रहा प्रोत्साहन

उन्होंने बताया कि देश की विभिन्न लोककलाओं को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर स्थानीय कला को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत झारखंड की सोहराय आर्ट को एयरपोर्ट पर प्रदर्शित किया गया है।

---

राज्य में कई एयरपोर्ट का हो रहा नव निर्माण।

झारखंड में कई एयरपोर्ट का नव निर्माण किया जा रहा है। कई का मरम्मत कार्य भी चल रहा है। बोकारो, हजारीबाद, देवघर, दुमका, धनबाद, डालटनगंज एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। दुमका, बोकारो, धनबाद में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगा। जमशेदपुर में टाटा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर योजना बन रही है। इसके साथ ही दालमूंगर में नए एयरपोर्ट का निर्माण होने वाला है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी सहमति मिल चुकी है। देवघर एयरपोर्ट की केंद्र व राज्य सरकार की ज्वाइंट वेंचर बनाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपा गया है। इसी तर्ज पर राज्य के अन्य एयरपोर्ट को एएआई को सौंपा जाए इसको लेकर पहल चल रही है।

-लेट नाइट विमान सेवा में लगेगा वक्त-

रांची एयरपोर्ट पर लेट नाइट विमान सेवा बहाल होने में वक्त लग सकता है। अथॉरिटी ने एयरपोर्ट 24 घंटा खुला कर दिया है, अब विमानन कंपनियों पर सेवा निर्भर करती है।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.