विमान का इंजन ठीक करने में देर रात तक जुटे रहे इंजीनियर
रांची : वायुसेना का विमान एएन 32 का रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य शुरु हुआ। इंज
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 10:00 PM (IST)
रांची : वायुसेना का विमान एएन 32 का रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य शुरु हुआ। इंजीनियर देर रात तक जुटे रहे। गुरुवार को विदर्भ से कलाइकुंडा जा रहे वायुसेना के विमान एएन 32 का एक इंजन फेल हो जाने के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम पांच बजकर पचपन मिनट में आपात लैंडिंग करायी गई थी। विमान में वायुसेना के पच्चीस जवान सवार थे। विमान के इंजन को ठीक करने के लिए शुक्रवार को जोरहाट से अभियंताओं की विशेष टीम दोपहर दो बजे रांची पहुंची। दोपहर बाद विमान के मरम्मत का कार्य शुरु किया गया। देर रात खबर लिखे जाने तक मशक्कत के बावजूद भी विमान का इंजन ठीक नहीं हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें