Move to Jagran APP

Chhath Puja 2021: पहली बार छठ पूजा कर रहीं रामगढ़ विधायक ममता देवी

Jharkhand News Chhath Puja विधायक ममता देवी ने अपने सगे-संबंधियों व अन्य छठ व्रतियों के साथ प्रसाद बनाने के लिए घर की छत पर खुद गेहूं सूखाया। विधायक ममता देवी ने कहा कि वे हर साल छठ पूजा में उपवास रखकर सूप उठाती थीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 06:31 PM (IST)
Chhath Puja 2021: पहली बार छठ पूजा कर रहीं रामगढ़ विधायक ममता देवी
Jharkhand News, Chhath Puja ममता देवी ने कहा कि वे हर साल छठ पूजा में उपवास रखकर सूप उठाती थीं।

रामगढ़, जासं। रामगढ़ की विधायक ममता देवी पहली बार छठ व्रत कर रहीं हैं। दुलमी प्रखंड के होहद गांव स्थित अपने मायके में विधायक ममता देवी छठ पूजा कर रही हैं। इस दौरान उन्‍होंने आज अपने सगे-संबंधियों व अन्य छठ व्रतियों के साथ प्रसाद बनाने के लिए घर की छत पर खुद गेहूं सूखाया। शाम को खुद ही खरना का प्रसाद बनाएंगी और ग्रहण करेंगी। विधायक ममता देवी ने कहा कि वे हर साल छठ पूजा में उपवास रखकर डलिया उठाती थीं। इस बार अपने पैतृक गांव होहद से छठ पूजा शुरू कर रही हूं।

loksabha election banner

बरकाकाना में छठव्रतियों की सुविधा के लिए गए व्यापक इंतजाम

बरकाकाना में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन व राजनीतिक संगठन के लोगों द्वारा बरकाकाना, हेहल, बुजुर्ग जमीरा कंडेर सिधवार, पीरी, नया नगर बरकाकाना, छोटकाकाना, चैनगडा, घुटुवा बस्ती, पोचरा, नया घुटुवा छठ घाट पर लाइट की व्यवस्था की गई है। वहीं विद्युत सज्जा की सुविधा तथा अर्घ्य देने के लिए दूध की व्यवस्था, फल, नारियल तथा पूजन की सामग्री, वस्त्र बदलने के लिए व्यवस्था सामाजिक संगठन द्वारा की जा रही है।

मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रोशन मुंडा, उपाध्यक्ष सिकन्दर करमाली, सचिव बंधन महतो, कोषाध्यक्ष झलकु बेदिया, शिबू महतो, राजकुमार सिंह, संजय वर्मा, वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा, गीता देवी, विनोद तिवारी, हरेश राय, अशोक पासवान, वीर सिंह, उत्तम सिंह, गुड्डू कुमार, दीपक सिंह टाइगर, अनिल नायक सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

मांडू में छठ महापर्व को लेकर घाटों की हुई साफ-सफाई

लोक आस्था के महापर्व को लेकर मांडू व इसके आस पास के क्षेत्रों के छठ घाट की साफ सफाई की गई। मौके पर पुलिस प्रशासन, पूर्व मुखिया, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोगों ने छठ घाट समेत छठ व्रतियों के आने-जाने के मार्ग की साफ-सफाई की। मौके पर पर थाना प्रभारी मणिदीप, पूर्व मुखिया अनिता देवी, भाजपा नेता दीपक कुमार, बालेश्वर भारती समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.