Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में आज फिर मिले 09 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ramgarh Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शनिवार को 275 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 61 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
रांची, जेएनएन। Ramgarh, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शनिवार को 275 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 61 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज गिरिडीह में 23, देवघर में 18, चतरा में 17, लातेहार में 16, धनबाद में 14, कोडरमा में 11, जमशेदपुर में 10, बोकारो व गुमला में 9-9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर रिम्स की जांच में अस्पताल में भर्ती 11 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम में 19 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। आज कोडरमा में 8, रामगढ़ में 6, चतरा में 7 और पलामू में 2 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5342 पर पहुंच गई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अबतक यहां 51 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई है।
शनिवार को झारखंड में मिले 275 कोरोना मरीज
- रांची : 61
- कोडरमा : 11
- चतरा : 17
- गिरिडीह : 23
- धनबाद : 14
- देवघर : 18
- जमशेदपुर : 10
- बोकारो : 09
- गुमला : 09
- रामगढ़ : 06
- पलामू : 02
दो सप्ताह तक न्यायिक कार्याें से अलग रहेंगे जिले के अधिवक्ता
व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में शुक्रवार को एक स्टेनोग्राफर व अधिवक्ता संघ कार्यालय के बाहर बैठने वाले एक टाइपिस्ट के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला अधिवक्ता संघ भी गंभीर हो गया है। शनिवार को बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी में रखी गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले के अधिवक्ता आगामी दो सप्ताह तक अपने को न्यायिक कार्याें से अलग रखेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ का कोई भी नोटरी किसी भी तरह का शपथ पत्र, एकरारनामा या अन्य कोई दस्तावेज दो सप्ताह तक निष्पादित नहीं करेंगे एवं ना ही कोई अधिवक्ता इन दस्तावेजों पर स्वयं के हस्ताक्षर करेंगे।
संघ की चिंता जिला अधिवक्ता संघ में हो रही अत्यधिक भीड़ को लेकर है। कहा गया कि व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के एक कर्मी एवं संघ के बगल में स्थित दुकान के कंप्यूटर टाइपराइटर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। जिला अधिवक्ता संघ एवं व्यवहार न्यायालय परिसर में भीड़ रहेगी तो आने वाले दिनों में अधिवक्ता साथी एवं कर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। इस कारण संघ के सभी अधिवक्ता दो सप्ताह तक अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे।
इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ से भी यह निवेदन किया गया है कि आगामी दो सप्ताह तक न्यायिक एवं गैर न्यायिक कार्यो को भी स्थगित रखा जाए। ताकि व्यवहार न्यायालय के कर्मी भी सुरक्षित रहें और उनके संपर्क में आने वाले अधिवक्ता भी। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल व महासचिव सीता राम ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष झलक देव महतो, कोषाध्यक्ष हरक नाथ महतो, द्वारिका महतो, ज्योति कुमारी, मदन शर्मा, प्रकाश रंजन सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।