पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा लगाना जरूरी : ब्रह्मादेव महतो
पर्यावरण की खातिर पौधा लगाना जरूरी है। पर्यावरण सुरक्षित रह।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 10:40 PM (IST)
संवादसूत्र, दुलमी ( रामगढ़ ) : पर्यावरण की खातिर पौधा लगाना जरूरी है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उक्त बातें बुधवार को दुलमी प्रखंड अंतर्गत सिरु पंचायत के प्रियातु गांव नीवासी जानकी महतो के जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो ने कही। उन्होंने क्षेत्र हर व्यक्ति को कम से कम एक एक पौधारोपण कर संरक्षण करने का अपील किया। इस दौरान जिप अध्यक्षव स्थानीय मुखिया हरिवंश महतो ने आम, सागवान आदि 112 छायादार व फलदार पौधा रोपण किया। मौके पर रोजगार सेवक आशीष कुमार मानकी, पंकज कुमार, देवराज महतो आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें