राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को, 6 मार्च को जारी होगी अधिसूचना
Rajya Sabha Election 2020 9 अप्रैल को परिमल नाथवानी और प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए चुनाव होगा जिनमें दो झारखंड की सीटें शामिल हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को देश के 17 राज्यों में रिक्त हो रही 55 सीटों पर चुनाव की घोषणा की, जिनमें दो सीटें झारखंड की हैं। झारखंड में राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवाणी तथा प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। इससे यहां राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रही हैं।
नौ अप्रैल को खत्म हो रहा परिमल नाथवाणी व प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना होगी। आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा। चुनाव के अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी। झारखंड से निर्दलीय परिमल नाथवाणी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल इस साल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा दोनों सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी।
झारखंड की दोनों सीटों पर 13 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन होगा। 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। परिमल नाथवानी और प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल खत्म होने के चलते दोनों सीटें रिक्त हो रही हैं। मालूम हो कि 26 मार्च को देशभर के 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। जिनमें झारखंड की दो सीटें शामिल हैं।