Move to Jagran APP

Congress: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए राजेश ठाकुर, रामेश्‍वर उरांव हटाए गए

Rajesh Thakur Jharkhand Congress President Political Updates एनएसयूआइ से कांग्रेस की राजनीति में आए राजेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। राजेश झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) भी रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 09:07 PM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 09:58 AM (IST)
Congress: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए राजेश ठाकुर, रामेश्‍वर उरांव हटाए गए
Rajesh Thakur, Jharkhand Congress President, Political Updates राजेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी भी रहे हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव को हटा दिया है। उनकी टीम में कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से राजेश ठाकुर को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी, संजय पासवान, केशव महतो कमलेश और मानस सिन्हा को भी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वेणुगोपाल ने पिछले सभी अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की है। राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ से राजनीति से शुरू की है।

दिल्ली में वह एनएसयूआइ के प्रमुख पदों पर रहे। वह झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के विशेष कार्य पदाधिकारी भी रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि वे आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा फैलाती है सांप्रदायिकता : रामेश्वर उरांव

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती है, लेकिन पूरे देश में संप्रदायवाद का जहर फैलाने का काम करती है। उरांव चार दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एसटी-एससी और ओबीसी को चिढ़ाने का काम किया है, उनके हित और सामाजिक विकास को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।

उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए ओबीसी वर्ग को ठगने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि जब उन्हें मौका मिला, तो किसी भी समाज के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ लोगों को धोखा देने का काम किया। दिल्ली दौरे के संबंध में उन्होंने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने गए थे।

वे खुद भी प्राइवेट स्कूल से पढ़े हैं और प्राइवेट स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में अच्छा काम कर रहे हैं। संक्रमण काल में प्राइवेट स्कूल संचालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वे मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से बातचीत कर राज्य में स्थित प्राइवेट स्कूलों को कुछ राहत दिलाने को लेकर चर्चा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.