Move to Jagran APP

लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने वाला रजबुल्‍ला अंसारी पकड़ा गया, पांच दिनों तक करता रहा जबर्दस्‍ती

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपित रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी जन्नत हुसैन अंसारी के पुत्र रजबुल्ला अंसारी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:54 PM (IST)
लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने वाला रजबुल्‍ला अंसारी पकड़ा गया, पांच दिनों तक करता रहा जबर्दस्‍ती
लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने वाला रजबुल्‍ला अंसारी पकड़ा गया, पांच दिनों तक करता रहा जबर्दस्‍ती

गढ़वा, जेएनएन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में रंका थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपित रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी जन्नत हुसैन अंसारी के पुत्र रजबुल्ला अंसारी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। अवर निरीक्षक शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि आरोपित रजबुल्ला अंसारी, थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का माह फरवरी 2020 अपहरण कर बोलेरो से डालटेनगंज समेत कई अन्य जगह पर ले जाकर लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा।

loksabha election banner

इस मामले में पीड़िता की मां ने थाना में आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपित ने नाबालिग को घटना के पांचवे दिन रात के अंधेरे में उसके गांव के समीप छोड़ दिया था। साथ ही उसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी के घर में होने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके घर से उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

सरायकेला के कांड्रा थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव कुना मारचा कि 30 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और रविवार को गांव से ही दोनों आरोपित किशुन मुर्मू(40) और गुरुपदो मुर्मू (27) को गिरफ्तार करने में उसे सफलता मिली।  बताते चलें कि बीते गुरुवार को विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 

घटना के दिन पीड़िता अपने जमीन से संबंधित कागजात फोटोकॉपी कराने पास के गांव डुमरा आई थी। साइकिल से वापस घर लौटते समय महताबेड़ा गांव के समीप घाघरा पुल के पास दो लोगों ने उसे दबोच लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।  ग्रामीण क्षेत्र में हुआ यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।  आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस अवर निरीक्षक धर्मराज कुमार और जवानों की अहम भूमिका रही।

युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

कामडारा थाना के टुरुंडू बड़काटोली गांव में रविवार को 17 साल की युवती ममता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फांसी लगाने वाली लड़की के सर में चोट लगी थी। उसका इलाज चल रहा था। चोट के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ रही थी। नारायण सिंह की पुत्री ममता ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा लिखी थी।

परिजनों ने बताया कि घर के लोग खेत में काम करने गए थे। जबकि नारायण सिंह खाद बीज खरीदने पोकला बाजार गया हुआ था। नारायण जब घर लौटा तो घर के भीतर उसकी पुत्री का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। कामडारा थाना में अस्वभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.