पूर्व मंत्री राजा पीटर की हिरासत अवधि 23 तक बढ़ी
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकाड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकाड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित अन्य आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई। एनआइए के प्रभारी विशेष न्यायाधीश की अदालत ने 23 फरवरी तक हिरासत अवधि बढ़ाई। इसके पूर्व सभी आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। मामले में राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, रमेश सिंह मुंडा का अंगरक्षक रहे शेषनाथ सिंह, जय गणेश लोहरा, प्रफुल्ल कुमार महतो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं। तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा सहित चार लोगों की हत्या नौ जुलाई 2008 को हुई थी। मामले की जाच एनआइए कर रही है।