वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश किए गए पूर्व मंत्री पीटर, हिरासत बढ़ी
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री गोपा
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित अन्य आरोपियों को गुरुवार को प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि नौ फरवरी निर्धारित की है। मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, रमेश सिंह मुंडा का अंगरक्षक रहे शेषनाथ सिंह, जय गणेश लोहरा, प्रफुल्ल कुमार महतो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं। इसके अलावा राम मोहन सिंह मुंडा और संतोष वर्मा भी जेल में बंद है। इन दोनों को एनआइए ने सरकारी गवाह बनाया है। तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा सहित चार लोगों की हत्या नौ जुलाई 2008 को हुई थी। मामले की जांच एनआइए कर रही है।
----