NIA कोर्ट में पेश हुए राजा पीटर, कोर्ट परिसर में समर्थकों को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
Jharkhand. पूर्व मंत्री राजा पीटर रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपित हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा में गुरुवार को एनआइए कोर्ट में पेश किया गया।
रांची, जासं। रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपित पूर्व मंत्री राजा पीटर को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में जेल से पेशी के लिए एनआइए कोर्ट लाया गया। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। जाते-जाते उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में जुट जाने के लिए कहा। कहा कि इस बार के चुनाव में अर्जुन, कृष्णा और दुशासन मैदान में है। बिना हिम्मत हारे डट कर मुकाबला करें। बता दें कि राजा पीटर झारखंड विधानसभा चुनाव में तमाड़ क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वे 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। एनआइए कोर्ट ने उन्हें चुनाव लडऩे की अनुमति दी है।
झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।