Move to Jagran APP

रांची में झमाझम बारिश से बढ़ी कनकनी, ओलावृष्टि की भी संभावना, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश भावनाथपुर गढ़वा में 5.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा जबकि सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री गुमला का रहा।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 02:17 PM (IST)
रांची में झमाझम बारिश से बढ़ी कनकनी, ओलावृष्टि की भी संभावना, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम का हाल
रांची में झमाझम बारिश से बढ़ी कनकनी, ओलावृष्टि की भी संभावना, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम का हाल

रांची, जागरण संवाददाता। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और 1:20 बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आज और कल सूबे के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान किया था।

loksabha election banner

गुमला में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश भावनाथपुर गढ़वा में 5.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री गुमला का रहा। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शहर का मौसम सामान्य बना रहा।

कैसा रहेगा शहर का तापमान

मौसम विभाग ने रांची और इसके आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना जताई थी, जिसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की भी संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार

रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 14 डिग्री

12 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ दो या अधिक बार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

14 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.