Move to Jagran APP

Weather Update: रांची, बोकारो-जमशेदपुर में आज बारिश- वज्रपात, जानें अपने इलाके का हाल

Jharkhand News Weather Update रांची धनबाद और जमशेदपुर में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शाम तक बारिश और वज्रपात की है संभावना जताई गई है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 08:05 PM (IST)
Weather Update: रांची, बोकारो-जमशेदपुर में आज बारिश- वज्रपात, जानें अपने इलाके का हाल
Jharkhand News, Weather Update: रांची, धनबाद और जमशेदपुर में आज बारिश हो सकती है।

रांची, जासं। Jharkhand News, Weather Update राजधानी रांची में शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला जो सुबह सात बजे तक साफ हो गया। वहीं आज राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल, मेघ गर्जन, और हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अऩुसार रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में शाम तक बारिश होने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

loksabha election banner

वहीं आज से 11 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है। इससे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावाना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान09-10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चाइबासा में 08.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी। 

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची             29.4                10.5
  • जमशेदपुर        31.0                09.4
  • मेदिनीनगर        30.7                09.0
  • कांके(एग्रो)        28.9                09.7

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.