Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड में अगले 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 14-15 दिसंबर को बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक आगामी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच आसमान में बादल रह सकते हैं। 14 से 15 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 05:41 PM (IST)
Weather Update: झारखंड में अगले 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 14-15 दिसंबर को बारिश; जानें अपने शहर का हाल
रांची सहित आसपास के इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है।

रांची, जासं। रांची सहित आसपास के इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक आगामी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच आसमान में बादल रह सकते हैं। 14 से 15 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

loksabha election banner

कल से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम ‌63 फीसद तथा न्यूनतम 40 फीसद रिकॉर्ड किया जाए। विभाग की माने तो 16 दिसंबर से आसमान फिर एक बार साफ हो जाएगा। 

पिछले 10 साल में वर्ष 2014 का दिसंबर रहा सबसे सर्द

मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो पिछले 10 साल में सबसे सर्द दिसंबर गत 2014 की रही। 29 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 

वर्ष‌           न्यूनतम तापमान

  • 2019          4.7(28)
  • 2018            4.6 (30)
  • 2017            8.0(18)
  • 2016            08.0 (22)
  • 2015            05.3 (26)
  • 2014         04.0 (29)
  • 2013          07.1 (02)
  • 2012          05.9 (28)
  • 2011         05.8 (18)
  • 2010         05.6 (22)

अब तक का रिकॉर्ड

04.0 (29,2014)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.