Move to Jagran APP

Railway News: रेलयात्रियों को राहत, रेलवे ने फिर से चलाईं ये 2 महत्‍वपूर्ण ट्रेनें... देखें Details

Railway News Indian Railways News रेलवे ने आंध्र प्रदेश से बिहार और झारखंड के प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए दो ट्रेनें चलाने का एलान किया है। एक ट्रेन सिकंदराबाद से दानापुर दूसरी ट्रेन सिकंदराबाद से रक्सौल तक जाएगी। दोनों ट्रेनें रांची होकर गुजरेगी। यह ट्रेनें चार-चार ट्रिप चलेंगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 05:23 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 06:43 AM (IST)
Railway News: रेलयात्रियों को राहत, रेलवे ने फिर से चलाईं ये 2 महत्‍वपूर्ण ट्रेनें... देखें Details
Railway News, Indian Railways News: रेलवे ने बिहार-झारखंड के लिए 2 महत्‍वपूर्ण ट्रेनें चलाने का एलान किया है।

रांची, जासं। Railway News, Indian Railways News कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच रेलवे ने आंध्र प्रदेश में फंसे प्रवासियों को सकुशल उनके घर पहुंचाने के लिए दो ट्रेनें चलाने का एलान किया है। ये रेलगाड़‍ियां बिहार और झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के लिए स्‍पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। दोनों ट्रेनें मई महीने के आखिर तक अप और डाउन में चार-चार ट्रिप लगाएंगी।

loksabha election banner

एक ट्रेन सिकंदराबाद से दानापुर तक तो दूसरी सिकंदराबाद से रक्सौल तक चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें रांची होकर गुजरेगी। यह ट्रेनें चार-चार ट्रिप चलेंगी। गौरतलब है कि सिकंदराबाद से रक्सौल तक और सिकंदराबाद से दानापुर चलने वाली ये ट्रेन श्रमिकों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए चलाई गई है। सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन में 23 कोच लगाए गए हैं। इसी तरह सिकंदराबाद से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेन में 22 कोच रखे गए हैं।

शुक्रवार को रात 10:15 पर रक्सौल के लिए रवाना होगी ट्रेन

सिकंदराबाद से रक्सौल जाने वाली ट्रेन नंबर 07026 हर शुक्रवार को रात 10:15 पर सिकंदराबाद जंक्शन से रवाना होगी। ट्रेन शनिवार की रात 10:45 पर रांची पहुंचेगी और 11:00 बजे रांची से रक्सौल के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार को शाम 4:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 मई को सिकंदराबाद से चल चुकी है। ट्रेन सिकंदराबाद से 14 मई, 21 मई और 28 मई को रवाना होगी।

रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए सुबह 3:25 बजे रवाना होगी ट्रेन

रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए जाने वाली ट्रेन नंबर 07025 रक्सौल से सोमवार को सुबह 3:25 बजे सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार को रात 8:55 पर रांची पहुंचेगी। रक्सौल से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन 10 मई, 17 मई, 24 मई और 31 मई को चलेगी।

दानापुर के लिए रविवार को रात 9:35 पर रवाना होगी ट्रेन

सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 07051 सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद से 9 मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को रवाना होगी। सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन रविवार को रात 9:35 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और सोमवार को रात 10:55 पर रांची पहुंचेगी। ट्रेन मंगलवार को दोपहर 12:25 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 07052 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार को यानी 11 मई, 18 मई, 25 मई और एक जून को रवाना होगी।

दानापुर से सिकंदराबाद के लिए दोपहर बाद 1:30 बजे रवाना होगी ट्रेन

यह ट्रेन दानापुर से मंगलवार को दोपहर बाद 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार को 1:00 बजे रांची पहुंचेगी और गुरुवार को सुबह 3:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी हो सकती है बंद

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते फैलाव को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कुछ ट्रेनों को बंद करने का विचार किया है। इनमें रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी ट्रेन भी शामिल है। इन दोनों ट्रेनों में यात्री नहीं मिल रहे हैं। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। सरकार ने लोगों को घर पर रहने की हिदायत दी है। इसके चलते इन ट्रेनों में यात्रियों की कमी पड़ गई है। इससे इन ट्रेनों को चलाने में घाटा हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने जोन से ऐसी ट्रेनों की सूची मांगी थी। जो घाटे में दौड़ रही हैं।

रेलवे बोर्ड को भेजा गया है प्रस्ताव हरी झंडी का इंतजार

रांची रेल मंडल ने दर्जन भर ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी है। इनमें रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी भी शामिल हैं। रांची धनबाद इंटरसिटी ट्रेन ईस्ट सेंट्रल जोन की ट्रेन है। जबकि रांची देवघर ईस्टर्न रेलवे की ट्रेन है। ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर नहीं मिलने से कई ट्रेनों को बंद कर चुका है। रांची हावड़ा स्पेशल ट्रेन ईस्टर्न रेलवे ने पहले ही बंद कर दी है। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन ईस्टर्न रेलवे ने 7 मई को ही बंद कर दिया था। रांची रेल मंडल के सूत्र बताते हैं कि मंडल से जोन को पत्र भेजा गया है कि इन दोनों ट्रेन में यात्रियों की कमी है।

रेलवे बोर्ड कर रहा हालात की समीक्षा

इनके परिचालन से यात्रियों पर काम का लोड बढ़ रहा है। जबकि मंडल के लगभग 475 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बताते हैं कि इसी के चलते इन दोनों ट्रेनों को भी बंद करने वाले प्रस्ताव की सूची में डाला गया है। अब दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अधिकारी रेलवे बोर्ड के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड भी हालात की समीक्षा कर रहा है। रेलवे बोर्ड एक-एक कर ट्रेनों को बंद करने का ऐलान करेगा। इससे पहले इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि इस हालात में सभी लोग अपने अपने घरों को पहुंच जाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.