Move to Jagran APP

World Population Day: रेलवे सुरक्षा बल ने क्रॉस कंट्री रन का किया आयोजन, विजेता किए गए पुरस्‍कृत

Railway Security Force World Population Day Jharkhand Ranchi News प्रतियोगिता में विशेष रूप से श्वान दस्ता मुरी से आए 58 वर्षीय एम उराँव (उप निरीक्षक) आकर्षण के केंद्र बने रहे। इनसे सभी जवानों ने स्वस्थ जीवन शैली की प्रेरणा ली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 01:16 PM (IST)
Railway Security Force, World Population Day, Jharkhand Ranchi News रांची में क्रॉस कंट्री रन आयोजित किया गया।

रांची, जासं। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामना व जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल रांची द्वारा हटिया में 2.5 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री रन का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे सुरक्षा बल चौकी रांची, हटिया, मुरी, सुईसा, बानो तथा लोहरदगा के साथ-साथ बाह्य चौकी गोविंदपुर, झालिदा एवं रामगढ़ से आए पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब)  की अन्य सभी इकाइयों के अधिकारी व जवानों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया।

loksabha election banner

इसमें विशेष रूप से श्वान दस्ता, मुरी से आए 58 वर्षीय एम उराँव (उप निरीक्षक) आकर्षण के केंद्र बने रहे। इनसे सभी जवानों ने स्वस्थ जीवन शैली की प्रेरणा ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए नीरज अम्बष्ठ (मंडल रेल प्रबंधक, रांची) ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रन का आगाज किया।

विजेताओं के नाम

(पुरुष वर्ग में )

1. सत्यवीर (रेसुब चौकी सुईसा) समय- 14.48 मिनट

2. शुभम कुमार II (रेसुब चौकी मुरी) समय- 14.53 मिनट

3. उपेंद्र साव (रेसुब चौकी रांची) समय- 15.02 मिनट

(महिला वर्ग में)

1. शारदा चौधरी (रेसुब चौकी सुईसा) समय- 20.05 मिनट

2. किरण पटेल (रेसुब चौकी सुईसा) समय- 21.06 मिनट

3. शशि कुमारी (रेसुब चौकी सुईसा) समय- 21.15 मिनट

(वरिष्ठ वर्ग)

एम. उराँव, उम्र 58 वर्ष (श्वान दस्ता, मुरी) समय- 20.53 मिनट

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 15 अगस्त 2021 को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, उप मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) वरिष्ठ मंडल वि‍द्युत अभियंता (सामान्य) वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (उपस्करण) सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची, सहायक सुरक्षा आयुक्त मुरी व अन्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.