Move to Jagran APP

CAA Support: लोहरदगा में हिंसा-बवाल के बाद रेलवे ने रद की कई ट्रेनें, देखें LIST

Violence in Lohardaga Jharkhand ट्रेन संख्या 18636 सासाराम- रांची एक्सप्रेस शुक्रवार दिनांक 24/01/2020 को परिवर्तित मार्ग टोरी-बरकाकाना-मुरी-रांची होकर चलेगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 05:08 PM (IST)
CAA Support: लोहरदगा में हिंसा-बवाल के बाद रेलवे ने रद की कई ट्रेनें, देखें LIST
CAA Support: लोहरदगा में हिंसा-बवाल के बाद रेलवे ने रद की कई ट्रेनें, देखें LIST

रांची, जेएनएन।  Indian Railways लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकाले गए जुलूस में हिंसक विवाद (Violence in Lohardaga Jharkhand) को देखते हुए भारतीय रेल ने कुछ ट्रेनें रद कर दी हैं। इन ट्रेनों का परिचालन आज नहीं हो सकेगा। लोहरदगा से रांची आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी पूरे दिन रद रहेगी। रांची रेल डिविजन के मुताबिक इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद करने के साथ ही कुछ रेलगाड़‍ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। बताया गया है कि ट्रेन संख्या 68135 रांची- लोहरदगा मेमू पैसेंजर शुक्रवार दिनांक 24/01 /2020 को रांची से खुलने वाली ट्रेन रद रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 68136 लोहरदगा रांची मेमो पैसेंजर शुक्रवार दिनांक 24/01/2020 को लोहरदगा से खुलने वाली ट्रेन भी रद रहेगी। ट्रेन संख्या 18636 सासाराम- रांची एक्सप्रेस शुक्रवार दिनांक 24/01/2020 को अपने निर्धारित मार्ग टोरी -लोहरदगा- रांची मार्ग से न चलते हुए परिवर्तित मार्ग टोरी-बरकाकाना-मुरी-रांची होकर चलेगी।

loksabha election banner

लोहरदगा में हिंसा के बाद ये ट्रेनें रहीं प्रभावित

  1. रांची- लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन रद
  2. लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर ट्रेन रद
  3. सासाराम-रांची एक्सप्रेस टोरी-बरकाकाना-मुरी-रांची मार्ग से

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.