Move to Jagran APP

Rail Budget 2021: रांची से केवड़िया तक मिले सीधी ट्रेन, उम्मीदों से भरे हैं रेलयात्री

Rail Budget 2021 रेल बजट आज पेश होने वाला है। रांची के लोगों को इस रेल बजट से काफी उम्मीद है। राजधानी के लोगों को रांची से गुजरात के केवड़िया रेलवे स्टेशन के बीच सीधी ट्रेन की मांग की है। केवड़िया रेलवे स्टेशन स्टैच्यू आफ यूनिटी के पास है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 09:43 AM (IST)
Rail Budget 2021: रांची से केवड़िया तक मिले सीधी ट्रेन, उम्मीदों से भरे हैं रेलयात्री
राजधानीवासियों की मांग रांची से केवडि़या तक मिले सीधी ट्रेन। जागरण

रांची, जासं । रेल बजट आज पेश होने वाला है। रांची के लोगों को इस रेल बजट से काफी उम्मीद है। राजधानी के लोगों को रांची से गुजरात के केवड़िया रेलवे स्टेशन के बीच सीधी ट्रेन की मांग की है। केवड़िया रेलवे स्टेशन स्टैच्यू आफ यूनिटी के पास है। राजधानी के लोग भी इस ट्रेन के जरिए केवड़िया पहुंच कर गुजरात के धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक जाना चाहते हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा, रांची में रेलवे की आधारभूत संरचना और मजबूत करने की जरूरत है। लोगों की मांग है कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए रिंग रोड के समानांतर लोकल ट्रेन चलाई जाए और छोटे-छोटे हाल्ट स्टेशन बनाए जाएं। ताकि दूरदराज से रांची आने वाले लोगों को आसानी हो सके। रांची को एनएच-33 के समानांतर टाटानगर तक रेल लाइन बिछाकर सीधे रेल लाइन से जोड़ने की भी मांग है। ताकि रांची से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों को मुरी होकर नहीं जाना पड़े। इससे रांची टाटा की दूरी कम हो जाएगी और एक घंटे में रांची से टाटानगर का सफर तय होगा। इसके अलावा हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के निर्माण की भी मांग की गई है।

हालांकि रेलवे ने इस प्लेटफार्म के निर्माण का ऐलान किया है। लेकिन अभी प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। लोगों की मांग है कि यह प्रक्रिया काफी तेज की जाए। झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन के सचिव प्रेम कटारूका ने बताया कि साथ ही रांची, हटिया, टाटा नगर, धनबाद, बोकारो, जसीडीह, देवघर, दुमका, डाल्टनगंज आदि स्टेशनों पर मल्टी लेयर पार्किंग की व्यवस्था की भी मांग है। लोगों का कहना है कि स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था बेहद जरूरी है। वरना आने वाले दिनों में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

झारखंड के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुविधा युक्त यात्री निवास का निर्माण भी जरूरी है। प्रेम कटारूका ने राजधानी रांची से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और गुजरात के पर्यटन स्थलों तक आवागमन करने के लिए ट्रेन मांग है। झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरावगी का कहना है कि प्रदेश में जो भी नई रेल लाइन स्वीकृत है, उनका निर्माण कार्य और दोहरीकरण जल्द किया जाए। अधूरे काम पूरे किए जाएं। जैन समुदाय के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर और पारसनाथ मधुबन गिरिडीह के लिए स्वीकृत रेललाइन का निर्माण किया जाए। रेल लाइन का शिलान्यास 4 मार्च 2019 को पारसनाथ स्टेशन पर किया गया था। इसे जल्द पूरा किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.