Move to Jagran APP

Raghuvansh Prasad Died: रघुवंश प्रसाद के निधन पर CM हेमंत सोरेन व सरयू राय ने जताया दुख

Raghuvansh Prasad Died मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 01:34 PM (IST)
Raghuvansh Prasad Died: रघुवंश प्रसाद के निधन पर CM हेमंत सोरेन व सरयू राय ने जताया दुख
Raghuvansh Prasad Died: रघुवंश प्रसाद के निधन पर CM हेमंत सोरेन व सरयू राय ने जताया दुख

रांची, जेएनएन। Raghuvansh Prasad Died पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजनीतिक जीवन में लालू यादव के साथ लंबे समय तक साथ रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का आज नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया। इनके निधन पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्‍य के तमाम नेताओं ने दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। इधर, पूर्व मंत्री सरयू राय ने भी शोक जताया है। कहा है कि बिहार के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन का दुखद सूचना प्राप्त हुआ। मेरी ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रंद्धाजलि एवं प्रभु दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति।

इधर, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर संवेदना जताई है। कहा है कि समाजवादी नेता और पूर्व सांसद श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का दुःखद समाचार मिला। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। साथ ही उनके परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

रांची के विधायक और भाजपा नेता सीपी सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। कहा है‍ कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को दु:ख सहने की शक्ती दें। ॐ शांति।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.