रघुवर का सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना, नहीं संभल रहा राज-काज, राज्यपाल करें हस्तक्षेप
महिलाओं पर बढ़ते अत्चाचार दुष्कर्म और हिंसा के खिलाफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुखर आवाज उठाई है। रघुवर ने शनिवार को एक पर एक कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर हस्तक्षेप का आग्रह किया।
रांची, जेएनएन। महिलाओं पर बढ़ते अत्चाचार, दुष्कर्म और हिंसा के खिलाफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुखर आवाज उठाई है। रघुवर ने शनिवार को एक पर एक कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। साथ ही रांची के ओरमांझी में सिर काटकर युवती की हत्या के मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की। रघुवर ने ट्विटर पर लिखा- राज्य सरकार का पुलिस तंत्र पूरी तरह से नाकाम है। अपराधियों की पहचान के लिए सरकार हर दिन इनाम की राशि बढ़ा रही है। राज्य सरकार की नाकामी को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मैं सीबीआइ जांच की मांग करता हूं। झारखंड में महिलाओं-बच्चियों के साथ रोज दरिंदगी हो रही है। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और राज्य सरकार कान में तेल डाल कर सोई हुई है।
रघुवर ने आगे लिखा- ओरमांझी में हुई जघन्य घटना के सात दिन बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तो दूर पीड़िता की पहचान करने में पुलिस नाकाम रही है। झारखंड में महिलाओं-बच्चियों के साथ रोज दरिंदगी हो रही है। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और राज्य सरकार कान में तेल डाल कर सोई हुई है। ओरमांझी में हुई जघन्य घटना के सात दिन बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तो दूर पीड़िता की पहचान करने में पुलिस नाकाम रही है।
एक दूसरे ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा कि माननीय राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए हस्तक्षेप का आग्रह किया। ओरमांझी में हुए वीभत्स दुष्कर्म व हत्या कांड के मामले में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है।
राज्य सरकार का पुलिस तंत्र पुरी तरह से नाकाम है।
अपराधियों की पहचान के लिए सरकार हर दिन इनाम की राशि बढ़ा रही है।
राज्य सरकार की नाकामी को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मैं सीबीआइ जांच की मांग करता हूं।@HMOIndia#Justice_For_Ranchi_Nirbhaya https://t.co/pLgFigFfEO" rel="nofollow— Raghubar Das (@dasraghubar) January 9, 2021