Move to Jagran APP

Jharkhand: रिम्‍स के क्‍वार्टर पर राजद का अवैध कब्‍जा, प्रदेश युवा मोर्चा का चल रहा कार्यालय

Jharkhand Political Updates RJD भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार इसकी जांच कराए। कहीं ताला तोड़कर तो रिम्‍स के क्‍वार्टर पर कब्जा नहीं हुआ है। पहले लालू प्रसाद को निदेशक का बंगला मिला अब राजनीतिक पार्टी का कार्यालय बनाने के लिए अनुमति मिली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 05:44 PM (IST)
Jharkhand: रिम्‍स के क्‍वार्टर पर राजद का अवैध कब्‍जा, प्रदेश युवा मोर्चा का चल रहा कार्यालय
रिम्‍स के इसी क्‍वार्टर में राजद का कार्यालय चल रहा है।

रांची, [अमन मिश्रा]। बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स में इलाजरत हैं। यहां उनके भर्ती हुए ढाई साल से अधिक समय होने को है। ऐसे में यहां इनपर खूब कृपा बरस रही है। हालांकि कृपा किसकी है, यह समझने वाली बात है। कोरोना काल में इन्हें संक्रमण से बचाव के लिए रिम्स के प्रमुख यानी निदेशक का बंगला दे दिया गया था। तब बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहा था। इस दौरान यह बंगला राजद का चुनावी हेडक्वार्टर बन गया था। अब रिम्स से ही एक और मामला सामने आया है।

loksabha election banner

रिम्स परिसर स्थित रिम्स के ही एक क्वार्टर पर राजद ने अवैध कब्जा कर लिया है। यह झारखंड राजद युवा मोर्चा का कार्यालय बन गया है। यहां दर्जन से अधिक राजनीतिक कार्यक्रम भी हो चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर रिम्स प्रबंधन और लालू प्रसाद पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लालू प्रसाद राजकीय अतिथि हैं। जेल में होने के बावजूद इन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बंगला देने तक तो फिर भी ठीक था, अब राजद प्रदेश कार्यालय बनाने के लिए क्वार्टर किसने अलॉट किया है।

कार्यालय के अंदर की तस्‍वीर।

उन्‍होंने कहा कि इसकी जांच करानी चाहिए कि कहीं रिम्स प्रबंधन ने लालू प्रसाद के दबाव में आकर यह क्वार्टर राजद नेताओं के जिम्मे तो नहीं किया है, या कहीं उन्होंने ताला तोड़कर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि आखिर रिम्स के क्वार्टर में पार्टी कार्यालय का संचालन किसकी अनुमति से किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर महतो ने भी इसपर सवाल उठाए हैं।

क्वार्टर में आयोजित किया गया पार्टी का कार्यक्रम।

15 दिन पहले हुआ था क्वार्टर में नए सदस्यों का स्वागत समारोह

इधर, करीब 15 दिन पूर्व रिम्स परिसर में बरियातू थाना के पीछे स्थित रिम्स के इस क्वार्टर में राजद युवा मोर्चा द्वारा नए सदस्यों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम घंटों चला था। क्वार्टर के भीतर ही टेंट लगाकर पार्टी दी गई थी। बताते चलें कि रिम्स में राजद नेताओं को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल प्रशासन द्वारा लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए मनाही के बावजूद हर दिन राजद के दर्जनों कार्यकर्ता उनसे मुलाकात कर वापस लौटते हैं। दैनिक जागरण ने कई बार तस्वीर प्रकाशित कर इसकी पुष्टि भी की है।

पीडब्ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी को मिला था यह क्वार्टर

मिली जानकारी के अनुसार रिम्स का यह क्वार्टर, जो अब राजद के युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यकाल बना हुआ है, रिम्स के पीडब्ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी को दिया गया था। अब यह सोचने वाली बात है कि यह राजद कार्यकर्ताओं के हाथ कैसे लगी।

'रिम्स का क्वार्टर राजद के नेता कार्यकर्ताओं को अलॉट नहीं किया गया है। पार्टी कार्यालय बनने की सूचना नहीं थी। मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। जांच कराकर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।' -डॉ. विवेक कश्यप, अधीक्षक, रिम्स।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.