गढ़वा के गांव में में निकला अजगर, घरवाले जान बचाकर गिरते-पड़ते भागे; देर तक मची रही अफरातफरी Garhwa News
सोनपुरवा निवासी जगदीश यादव के घर मे मंगलवार की सुबह करीब 5 फीट लंबा एक अजगर सांप के देखे जाने के बाद घर के लोगों में भगदड़ मच गई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 03:44 PM (IST)
रांची, जेएनएन। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सोनपुरवा गांव में अजगर देखकर ग्रामीणों की घिग्घी बंध गई। घरवाले जान बचाकर गिरते-पड़ते भागे। सोनपुरवा निवासी जगदीश यादव के घर मे मंगलवार की सुबह करीब 5 फीट लंबा, एक अजगर सांप के देखे जाने के बाद घर के लोगों में भगदड़ मच गई। घर के अंदर अजगर कहां से आया पता नही चल सका। लोगों ने भयभीत हो कर सांप को मार डाला। घर में अजगर निकलने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें